सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने 4 मेडल जीते, जिसमें से 2 मेडल अमृतसर जिले की बेटियों के नाम हैं। एक पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ-3 में हैड-कांस्टेबल है और दूसरी हिंदू कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 9 से 12 मई तक लखनऊ में हुई चैंपिय
.
वहीं पंजाब की टीम में 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अमृतसर जिले के 7 खिलाड़ी शामिल थे। 22 खिलाड़ियों में से पंजाब की टीम 4 मेडल जीतने में कामयाब रही है। जिसमें से 2 सिल्वर मेडल जालंधर की पूनम व बलजीत कौर ने जीते। वहीं अमृतसर जिले से सीआईए स्टाफ 3 की कांस्टेबल सुखपाल कौर और हिंदू कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही शौर्या मंजूर ने 2 ब्राउंज मेडल जीते हैं। बता दें कि सीनियर नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम वेट से लेकर ओपन-वन 85 प्लस के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।