Congress burnt the effigy of BJP leader in Agra | आगरा में कांग्रेस ने भाजपा नेता का पुतला फूंका: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी पर जताया रोष, की नारेबाजी – Agra News

Actionpunjab
2 Min Read



भाजपा नेता का पुतला फूंकते कांग्रेसी

आगरा में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे गहरा रोष है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध

.

उन्होंने कहा की विजय शाह का सेना के आला अधिकारी पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह सेना और महिलाओं दोनों का अपमान है। सेना का कोई अधिकारी हो या सैनिक, उसका कोई धर्म नहीं होता, उन्हे हिंदू या मुसलमान के रूप में नहीं देखा जाता है। उनका केवल देश ही धर्म होता है। मजहब की बात बार-बार भारतीय जनता पार्टी करती है और इस तरह की भाषा भाजपा की मुस्लिमों के प्रति सोच को उजागर करती है।

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से अश्वनी जैन,ताहिर हुसैन, बुरहान शमशी,बसंत लाल, सचिन चौधरी, सतेंद्र केम, याकूब शेख, गीता सिंह, सोनू कन्नौजिया,राजीव गुप्ता, अदनान कुरैशी,अनुज शिवहरे, नीलम शर्मा, रवि जैन,संतोष चौधरी,बंटी खान, मुकेश शर्मा, दिलीप वर्मा,अभय सिंह,पारो शर्मा,राज कुमारी, धर्मेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा,बशीर रॉकी, विकास माहौर, जितेन्द्र सिंह, नरेंद्र शर्मा,आर वी धाकरे, प्रमोद कुमारी कुशवाहा, जगदीश जाटव, सुशील कुमार, राकेश कुमार पाठक, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *