अभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीतापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। इससे किसानों का विश्वास बना रहेगा। जहां चकबंदी कार्य लंबित है, वहां प्राथमिकता से काम शुरू करने को कहा।



डीएम ने भूमि विवाद और अभिलेखीय त्रुटियों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया। फील्ड स्तर के अधिकारियों को गांवों में जाकर किसानों से संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता से काम करें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
चकबंदी निदेशालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया। जहां काम चल रहा है, वहां प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के आदेश दिए। चकबंदी न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।