नई दिल्ली34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने रविवार को 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव का भी अलर्ट है।
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 21 मई तक दिन में लू चलेगी, जबकि रातें भी गर्म रहेंगी। राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
राजस्थान में शनिवार को 3 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू समेत कई शहरों में पारा 43°C से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।
बिहार के 38 जिलों में आज बारिश-आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50-60 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
हरियाणा में तेज गर्मी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतर जिलों में तापमान 40°C के पार रहा। भिवानी में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान रहा। आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 3 दिन बाद मौसम बदल सकता है।
दिल्ली-NCR में शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश हुई। आंधी के कारण अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन टीन शेड उखड़ गई और सड़क पर आ गिरी। इसके अलावा कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए।

मॉनसून की स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45°C तक बढ़ गया है। हमारा अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी, उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक लू चलेगी। दिल्ली में हमने येलो अलर्ट है। 20 मई के बाद और 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब का तापमान बढ़ा है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर लगा टीन शेड हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया।

तेज हवाओं के बाद सड़क से उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है।

कल के मौसम का हाल
- 19 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों के मौसम का हाल…