सनी गुप्ता, संभल1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के संभल में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रजपुरा के ग्राम प्रधान तसलीम अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सालिम नामक व्यक्ति पिछले 8-9 सालों से पीड़िता के घर आता-जाता था। वह शादी का वादा करता रहा। जब शादी नहीं हुई तो परिजनों ने महिला की शादी बनियाठेर में कर दी। साल 2023 में सालिम के कहने पर महिला ने पति से तलाक ले लिया।
मायके आने के बाद सालिम ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 11 मई को सालिम ने शादी की बात कहकर पीड़िता को अलीगढ़ स्टेशन बुलाया। वहां सालिम अपनी कार में हारून और मुगीस के साथ मौजूद था। तीनों ने महिला को कार में बिठाया। शादी की बात करने पर आरोपियों ने उसे चलती कार से फेंक दिया। राहगीरों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
होश आने पर महिला ने परिवार को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने रजपुरा के ग्राम प्रधान तसलीम अहमद को भी इस षड्यंत्र का हिस्सा बताया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।