![]()
सोनीपत में चोरों ने एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। बस में महिला यात्री के सोने के जेवर व कैश चुरा लिए। वहीं एक मकान से लाखों के जेवर व नकदी की चोरी हुई है। तीसरी वारदात में घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली। तीनों वारदातों में पुलिस ने अ
.
सोनीपत में सरस्वती विहार निवासी रोहित ने बताया कि उसने कल सुबह अपनी पत्नी, साली और एक साल के बेटे को सोनीपत बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में बैठाया था। उनके पास एक बड़ा ट्रॉली बैग था, जिसमें एक छोटा पर्स रखा था। पर्स में 20.5 ग्राम की सोने की चेन और 4 हजार रुपए थे।
बहालगढ़ पुल के पास उतरा व्यक्ति
रोहित ने बताया कि जगह कम होने की वजह से एक अज्ञात आदमी ने मदद का बहाना करके बैग पीछे रखवा लिया। जब उसकी पत्नी ने थोड़ी देर बाद बैग वापस मांगा तो वह व्यक्ति बहालगढ़ पुल के पास बस रुकते ही जल्दी से उतर गया। जब बैग चेक किया तो उसमें से छोटा पर्स गायब था।
केस-2 : हेल्थ कर्मी के घर चोरी
दूसरी घटना में कलावती बिहार वार्ड नंबर 9 की रहने वाली रेनू ने बताया कि वह कुंडली स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। सुबह 10:30 बजे उसका पति और बेटा दक्ष P/W सेंटर पर और वह ड्यूटी पर चली गई थी। बच्चे भी स्कूल चले गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब घर लौटे तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। स्टोर में रखी दोनों अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था।
बालकनी से कमरों में उतरे चोर
रेनू ने बताया कि पहली अलमारी से 55 हजार रुपए और चार रुपए वाली माला, दूसरी अलमारी से एक गले का चांदी का सेट, 2 नोज पिन (सोने के), एक नाक की बाली, दो छोटी सोने की बालियां, चार चांदी की राखियां और दो बड़ी सोने की बालियां चोरी हो गईं। चोर बालकनी में लगी कुंडी खोलकर छत से नीचे कमरों में घुसे थे।
केस- 3: घर के बाहर से चुराई कार
चोरी के तीसरे मामले में सेक्टर-15 पार्ट-3 में किराए पर रहने वाले विनीत कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि शाम उसने को अपने भाई की कार घर के बाहर सेक्टर-15 में खड़ी की थी। सुबह 3:30 बजे देखा तो कार का शीशा टूटा पड़ा था और कार गायब थी।
तीनों मामलों में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार बस में हुई चोरी का मुकदमा नंबर 159 धारा 305 BNS, मकान में हुई चोरी का मुकदमा नंबर 188 धारा 305, 331(3) BNS और कार चोरी का मुकदमा नंबर 146 धारा 303 BNS के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।