India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor Ceasefire | PM Modi Amit Shah Jaishankar | ऑपरेशन सिंदूर का नया VIDEO: सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को गिराते दिखाया; मिसाइलों का मलबा भी सामने लाए

Actionpunjab
7 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor Ceasefire | PM Modi Amit Shah Jaishankar

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया।

वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमने जमीन से आसमान की रक्षा की। उधर पंजाब के अमृतसर में सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों का मलबा दिखाया।

वहीं जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किया गया।

उधर यूपी ATS ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है, जो भारत-पाक सीमा पर माल की तस्करी कर रहा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। ATS के अनुसार, संदिग्ध जासूस की पहचान शहजाद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है।

ऑपरेशन सिंदूर का सेना की तरफ से जारी VIDEO…

भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेना की पैंथर रेजीमेंट ने भी वीडियो जारी किया

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना ने दिखाया कि पाकिस्तानी मिसाइलों को कैसे मार गिराया गया, डेमो वीडियो शेयर किया

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की मिसाइलों से कैसे बचाया गया गोल्डन टेंपल, VIDEO

भारतीय सेना ने एक डेमो करके दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल सिस्टम, एल-70 एयर डिफेंस गन ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया।

02:25 AM19 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ISI के लिए जासूसी कर रहा था, यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शहजाद नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शहजाद लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्य सामानों की तस्करी करता रहा है। इस तस्करी की आड़ में वह ISI के लिए जासूसी गतिविधियां चला रहा था। जांच में पता चला कि शहजाद के ISI के एजेंटों से गहरे संबंध थे और वह भारत की गोपनीय सुरक्षा जानकारी उन तक पहुंचाता था। पढ़ें पूरी खबर…

01:35 AM19 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास के बाहर पाकिस्तानियाें का प्रदर्शन

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि दूतावास के बाहर पाकिस्तान समर्थित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कड़ा और शांतिपूर्ण जवाब दिया।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा, ‘हम पुर्तगाल सरकार और पुलिस का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की। भारत ऐसे डराने वाले प्रयासों से नहीं झुकेगा। हमारा संकल्प मजबूत है।’

04:34 PM18 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्रालय ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने रणनीतिक दूरदर्शिता की ताकत दिखाई

रक्षा मंत्रालय ने कहा- भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रणनीतिक दूरदर्शिता की ताकत दिखाई। ऑपरेशन ने दिखाया कि तीनों सेनाओं ने बेहद पेशेवर रवैया दिखाते हुए आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 6 मई को रात 1.05 बजे हमला किया था।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय मिलिट्री बेसों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारत का इसका मजबूती से जवाब दिया और पाकिस्तान के कई एयरबेस, मिलिट्री इंस्टॉलेशंस, डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर तबाह कर दिए।

04:33 PM18 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 42 जिंदा बम नष्ट किए

आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 42 जिंदा बम नष्ट किए। ये सभी सीमा पार से हुई फायरिंग के दौरान भारतीय सीमा में गिरे थे।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ये शेल्स बॉर्डर से सटे इलाकों झुल्लास, सलोत्री, धाराती और सालानी इलाकों से मिले थे।

04:31 PM18 मई 2025

  • कॉपी लिंक

आर्मी बोली- भारत-पाकिस्तान के DGMO में बनी सहमति की एक्सपायरी डेट नहीं

भारतीय सेना ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच जो सहमति बनी थी, उसकी कोई एक्सपायरी डेट (खत्म होने की तारीख) नहीं है। दोनों देशों के DGMOs के बीच 12 मई को बातचीत हुई थी। इसमें दोनों की तरफ से मिलिट्री एक्शन पर रोक लगाना तय हुआ था।

आर्मी ने ये बयान इसलिए जारी किया, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों देशों बीच बनी सहमति 18 मई की शाम को खत्म हो गई।

04:30 PM18 मई 2025

  • कॉपी लिंक

असम CM बोले- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ISI के इन्विटेशन पर पाकिस्तान गए थे

असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इन्विटेशन पर पाकिस्तान गए थे, हमारे पास दस्तावेजी सबूत हैं। वे पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम 10 सितंबर तक हर सबूत पेश करेंगे।

04:27 PM18 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीडीपी चीफ बोले- डेलीगेशन भेजने से पहले सरकार संसद सत्र बुलाए

आतंकवाद पर भारत का रुख समझाने के लिए कई देशों का दौरा करने वाले 7 डेलीगेशन पर PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा, “विदेश में कूटनीतिक कदम उठाना बहुत अच्छी बात है। लेकिन पहले उन्हें संसद सत्र बुलाना चाहिए था। पहले उन्हें हमारे अपने लोगों से बात करनी चाहिए थी। अपने देश और संसद में खुलकर बात करें। अगर आप अपनी संसद में खुलकर नहीं बोलेंगे तो आप देश के बाहर के लोगों से कैसे बात करेंगे?

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *