singer Rahul Vaidya declines 50 lakh offer to perform in Turkey | राहुल वैद्य ने तुर्की में 50 लाख का ऑफर ठुकराया: शादी समारोह में परफॉर्म करने से किया इनकार, बोले- देश से बढ़कर कुछ नहीं

Actionpunjab
3 Min Read


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते भारत में तुर्की का बहिष्कार बढ़ता जा रहा है। न सिर्फ ट्रैवल बुकिंग्स रद्द हो रही हैं, बल्कि कई सेलेब्रिटीज ने वहां अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में सिंगर राहुल वैद्य ने भी हाल ही में तुर्की में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया। उन्हें इसके लिए 50 लाख रुपए का ऑफर मिला था।

दरअसल, राहुल वैद्य को तुर्की के अंताल्या में 5 जुलाई को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए राहुल 50 लाख रुपए का ऑफर मिला था। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल वैद्य ने कहा, ‘यह ऑफर बहुत बढ़िया था। वे मुझे 50 लाख रुपए दे रहे थे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि कोई काम, कोई पैसा और कोई प्रसिद्धि देश के हित से बढ़कर नहीं हो सकती। उन्होंने मुझे और भी अधिक की पेशकश की। लेकिन मैंने साफ कह दिया कि यह पैसे के बारे में नहीं है। यह मुद्दा उससे कहीं अधिक जरूरी है। यह एक पर्सनली मेरे बारे में नहीं है। यह राष्ट्र के बारे में है और हमें अपने राष्ट्र के साथ खड़ा होना चाहिए।’

राहुल ने कहा, मुझे किसी ऐसे देश में रुचि नहीं है, जो भारत का विरोधी हो और उसकी गरिमा का सम्मान न करता हो। आज जो कुछ भी मैं हूं वो सिर्फ अपने देश और देशवासियों की बदौलत हूं। ऐसे में जो भी भारत या उसके लोगों के हितों के खिलाफ जाता है, उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राहुल ने कहा कि भारतीय लोग तुर्की में बहुत पैसा खर्च करते हैं, चाहे घूमने जाएं या वहां शादी करें। इससे तुर्की को करोड़ों रुपए का फायदा होता है। लेकिन फिर भी वह देश भारत के खिलाफ खड़ा हो गया। ऐसे में सवाल है कि क्या हमें ऐसे देश में अपना पैसा लगाना चाहिए जो हमारे साथ वफादारी नहीं निभाता? राहुल ने साफ कहा कि जो भारत के खिलाफ है, वो उनके लिए भी मंजूर नहीं है। बात सीधी और साफ है।

FWICE ने भी की थी तुर्की के बहिष्कार की अपील

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे तुर्किये कंटेंट का बहिष्कार करें और स्पष्ट रुख अपनाएं। FWICE ने यह कदम भारत और तुर्किये के बीच बढ़ते तनाव के कारण उठाया है। इससे पहले FWICE ने भारतीय प्रोड्यूसर से तुर्किये का बहिष्कार करने की अपील की थी। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *