Manatown police arrested the robber bride | मानटाउन पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार: अब तक 25 लोगों को बनाया निशाना, सवाई माधोपुर से भागकर की दुबारा शादी – Sawai Madhopur News

Actionpunjab
3 Min Read



पुलिस गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुराधा (23) पत्नी विशाल जाति पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई बजार जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव नगर थाना चौला जिला भोपाल म

.

थाना ASI मीठालाल यादव ने बताया कि 3 मई को विष्णु पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी आईएचएस कॉलोनी ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें विष्णु ने बताया कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्य प्रदेश व पप्पू मीण निवासी खेडला ने विष्णु को मन पसन्द की दुल्हन से विवाह करवाने के आश्वासन दिया। जिसके बाद उसका अनुराधा का फोटो दिखाकर व सम्पर्क करवाया।‌ आरोपियों ने न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में इकरार नामा तैयार करवाकर 2 लाख रूपए की राशि प्राप्त कर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया था। जिसके बाद अनुराधा दिनांक 2 मई की रात को घर से जेवर नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। इस वारदात की विष्णु ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन पर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक का गठन किया गठित। गठित टीम के ASI मीठालाल को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली थी। जिस पर ASI मीठालाल बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंचे और अनुराधा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी अनुराधा से जेवरात व नगदी की पूछताछ जारी है।

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

भोपाल में फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह के सदस्य रोशनी निवासी छौला मन्दिर के पास भोपाल, सुनीता निवासी मडीं डीप भोपाल, रघुवीर निवासी कल्या नगर भोपाल, गोलू निवासी भोपाल मजबूत सिंह यादव जुर्जन निवासी गांधी नगर भोपाल ग्राहकों से सम्पर्क करते थे। यह लोग फर्जी स्थानीय ऐजेन्टो के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क कर मोबाइल के माध्यम से फोटो दिखाते थे। जिसके बाद दुल्हन पसंद आने पर रूपए की डिमांड करते थे। यह गिरोह विवाह के इच्छुक लोगों से माग रा 2 लाख से 5 लाख रुपए तक सौंदा तय करते थे। उन्हें विश्वास दिलवाकर फर्जी तरीके से नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट करके विवाह करवाते थे।‌ विवाह के लुटेरी दुल्हन विवाह के करीब 5-7 दिन बाद अवसर पाकर फरार हो जाती हैं। अनुराधा ने विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद गब्बर निवास काला पीपल पन्ना खेडी भोपाल से 2 लाख रूपए लेकर पुनः विवाह कर उसके साथ रह रही थी। आरोपी अनुराधा अब तक करीब 25 लोगो के साथ फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी कर चुकी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *