पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजकुमार।
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने सोमवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वर्तमान में वह पंचकूला के सेक्टर-14 की झुग्गियों में रह रहा था। आरोपी ने चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया
.
जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम राजकुमार है। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के तहसील गौंडा का रहने वाला है। वह हर वारदात के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था। पुलिस से बचने के लिए पेड़ों पर चढ़कर छिप जाता था। पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करता था। इससे पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाती थी।
चार घरों को बनाया निशाना आरोपी ने पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में चार घरों को निशाना बनाया था। इनमें से एक शिकायत सेक्टर-7 निवासी सुरजीत राणा ने दी थी, जिसके घर से सोने-हीरे के जेवर, मोबाइल और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 380 और 454 के तहत केस दर्ज कर लिया था।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज जानकारी देते हुए।
पुराना अपराधी, पहले भी दर्ज हैं मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी सेक्टर-14 और सेक्टर-5 थाना क्षेत्रों में दर्ज तीन चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। वह नवंबर 2024 में जेल से जमानत पर बाहर आया था और तब से ही झुग्गियों में छिपकर रह रहा था।
हरदोई और गाजियाबाद में छिपाया चोरी का सामान गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद और हरदोई में छिपाया गया चोरी का सामान बरामद करने की योजना बना रही है। साथ ही, पुलिस को संदेह है कि वह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने किया। मामले की गहराई से जांच एएसआई धनीराम द्वारा की जा रही है।