Wife of deceased journalist Raghavendra Bajpai met CM | CM से मिली मृतक पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की पत्नी: योगी ने उच्चस्तरीय जांच का दिया आश्वासन, 8 मार्च को हुई थी हत्या – Sitapur News

Actionpunjab
2 Min Read


अभिषेक सिंह | सीतापुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CM से मिली मृतक पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की पत्नी। - Dainik Bhaskar

CM से मिली मृतक पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की पत्नी।

सीतापुर में सोमवार को राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या मामले में उपजा अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्रा के साथ राघवेन्द्र की पत्नी रश्मि बाजपेई व अन्य परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मालूम हो कि पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की बीते 8 मार्च को महोली से सीतापुर आते समय हेमपुर पुल के पास हत्या कर दी गई थी। जिसमें करीब दो माह के बाद पुलिस ने एक मंदिर के बाबा व दो अन्य को जेल भेज कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था लेकिन हत्याकांड के शूटर अभी तक फरार है।

पुलिस के खुलासे पर परिजन सवालिया निशान लगाते हुए असतुंष्टता जताई थी। जिसके बाद एपजा संगठन ने विकास भवन धरना स्थल पर धरना देकर लालबाग जाम किया था। जिसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियो का सहयोग न मिलने पर राघवेन्द्र की पत्नी रश्मि बाजपेई एपजा अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री से आर्थिक मुआवजा, पत्नी की नौकरी तथा हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का अश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *