![]()
सीएम नायब सैनी ने किया ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ ।
सीएम नायब सैनी ने पानीपत जिले के समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने दैनिक जीवन में योग,
.
सीएम ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी, आज वे साकार होते प्रतीत हो रहे हैं। यह केंद्र न केवल ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और संस्कारों को और प्रगाढ़ कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 51 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
जासूसों पर कार्रवाई जारी- सीएम
सीएम नायब सैनी ने पाकिस्तानी जासूसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी भारत में रहकर दुश्मन देश की मदद कर रहे थे।
सैनी ने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों, संतों और गुरुओं ने हमें स्वयं और दूसरों की भलाई की शिक्षा दी है। पहलगाम में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी देश ने नापाक इरादों से भारतीय पर्यटकों को बच्चों के सामने मौत के घाट उतारा।
आतंकवाद की बची-खुची जमीन मिटाने का समय आ गया
सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को मिटाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने तीन घंटे में ही आतंकवादियों का सफाया कर दिया। सैनी ने स्पष्ट किया कि भारत किसी से द्वेष नहीं रखता, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, प्रांत संघ प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री विजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना समेत अन्य नेता मौजूद रहे।