Shilpa Shirodkar infected with corona virus | शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोरोना: पोस्ट शेयर करते हुए दी जानकारी, कहा- अपना ख्याल रखें और मास्क जरूर पहनें

Actionpunjab
4 Min Read


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिल्पा शिरोडकर हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं। - Dainik Bhaskar

शिल्पा शिरोडकर हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आई थीं।

बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बाद से ही फैंस और दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हेलो! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क पहनना न भूलें।’ उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन

शिल्पा शिरोडकर ने जैसे ही कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी, उनके करीबी दोस्तों और चाहने वालों ने उनके लिए दुआएं करना शुरू कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जूही बब्बर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए शिल्पा को अपना ख्याल रखने की बात की है। इंदिरा कृष्णा और बहन नम्रता शिरोडकर ने भी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं कुछ फैंस कोविड का नाम सुनकर ही हैरान हो गए।

बता दें कि शिल्पा शिरोडकर वैक्सिनेशन लेने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई थीं। इसकी जानकारी शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव को साझा किया था।

शिल्पा ने कहा था उन्हें टीका लगवाने को लेकर कोई संकोच नहीं था क्योंकि उन्हें विज्ञान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह कहा था कि टीका लगने के बावजूद वो अभी भी COVID-19 के खिलाफ अपनी सुरक्षा को कम नहीं होने देंगी।

1989 में रखा था बॉलीवुड में कदम

शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म भ्रष्टाचार से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। 51 साल की शिल्पा ने पिछले साल सलमान खान के बिग बॉस 18 में शिरकत की थी। हालांकि वो फिनाले में जाकर ट्रॉफी से चूक गईं।

वहीं बात करें कोरोना की तो इसके फिर से एक्टिव होने के मामले सामने आने लगे हैं। यह वायरस दुनियाभर में पैर पसारने लगा है। हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, अब भारत में भी इसके मामले मिलने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में पिछले 3 महीने कोविड-19 के कई मामले सामने आ चुके हैं।

————

बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें..

राहुल वैद्य ने तुर्की में 50 लाख का ऑफर ठुकराया:शादी समारोह में परफॉर्म करने से किया इनकार, बोले- देश से बढ़कर कुछ नहीं

पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते भारत में तुर्की का बहिष्कार बढ़ता जा रहा है। न सिर्फ ट्रैवल बुकिंग्स रद्द हो रही हैं, बल्कि कई सेलेब्रिटीज ने वहां अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में सिंगर राहुल वैद्य ने भी हाल ही में तुर्की में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया। उन्हें इसके लिए 50 लाख रुपए का ऑफर मिला था। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *