- Hindi News
- National
- India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor Ceasefire | PM Modi Shehbaz Sharif
नई दिल्ली/श्रीनगर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय सेना ने कहा है कि भारत के पास इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। ANI से बातचीत में एयर डिफेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान ने कहा- चाहे पाकिस्तानी सेना अपना मुख्यालय रावलपिंडी से हटाकर खैबर पख्तूनख्वाह तक कहीं और क्यों न ले जाए, वह हमारी रेंज में ही रहेगा।
इधर, इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है। उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि हाफिज सईद, सज्जाद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे बड़े आतंकियों को भारत को सौंपा जाए।
उन्होंने कहा- हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत अब नई रणनीति पर काम कर रहा है, जहां भी आतंकी होंगे, हम हमला करेंगे और उनके ठिकाने तबाह करेंगे।
उधर, भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे स्वदेशी हथियार बेहद कारगर रहे। आकाशतीर डिफेंस सिस्टम और L-70 एयर डिफेंस गन ने पाकिस्तान के हर ड्रोन और मिसाइल को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने ये हमले 9-10 मई को किए थे।
आर्मी चीफ राजस्थान की लौंगेवाला पोस्ट पहुंचे
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को राजस्थान के लौंगेवाला में सीमावर्ती इलाके में पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों की सराहना की और भारतीय वायुसेना और BSF के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई का रीव्यू किया। जैसलमेर से कच्छ तक फैले रेगिस्तानी इलाकों में सेना, वायुसेना और BSF ने मिलकर दुश्मन के ड्रोन हमलों को नाकाम किया था।
जनरल द्विवेदी का पांच दिन में फौज की पोस्ट पर यह पांचवां दौरा था। इससे पहले वे 15 मई को बारामूला में डैगर डिवीजन की पोस्ट्स पर पहुंचे थे। इसी दिन उन्होंने श्रीनगर, उरी और ऊंची बस्सी की चौकियों का दौरा किया और सैनिकों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी थी।

राजस्थान की लौंगेवाला पोस्ट पर जवानों से मिलते आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुडुचेरी में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा

पुडुचेरी में भारतीय सेना के सम्मान में करीब 500 छात्रों और बीजेपी नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा 3 किलोमीटर लंबी थी और इसमें 100 फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर लोग चले। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर में सेना की सफलता के बाद किया गया।
01:12 AM20 मई 2025
- कॉपी लिंक
आर्मी ऑफिसर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकाने उड़ाए
भारतीय सेना के एक अफसर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने आतंकियों के ठिकानों को सही निशाना लगाकर तबाह कर दिया। जब दुश्मन ने हमारे तोप वाले इलाकों पर हमला किया, तो उनकी फायरिंग गलत थी, इसलिए हमें कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने गांवों पर गोलीबारी की और आम लोगों को नुकसान पहुंचाया, तब हमने उनकी तोपों को भी नष्ट कर दिया। अफसर ने कहा कि हम हर आदेश को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
01:08 AM20 मई 2025
- कॉपी लिंक
ऑपरेशन सिंदूर में एलओसी पर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए इस्तेमाल हुईं स्वदेशी तोपें
एलओसी पर दुश्मन की हरकतों का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना के तहत बनाई गई स्वदेशी रक्षा तकनीकों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। इस ऑपरेशन में मेड-इन-इंडिया आर्टिलरी गनों (तोपों) की तैनाती की गईं, जिसने सेना की तैयारी और ताकत को एक नया मुकाम दिया।
01:05 AM20 मई 2025
- कॉपी लिंक
ऑपरेशन सिंदूर में ATGM मिसाइल ने दुश्मन के ठिकानों को बनाया निशाना
भारतीय सेना के एक जवान ने बताया कि यह एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है। यह सिर्फ टैंकों ही नहीं, बल्कि दुश्मन के बंकर और पोस्ट को भी निशाना बना सकती है। ऑपरेशन सिंदूर में इस मिसाइल ने शानदार काम किया। जवान ने बताया कि इसकी सटीकता बहुत ज्यादा है और यह 90-95% मामलों में सीधा निशाना लगाती है।
01:02 AM20 मई 2025
- कॉपी लिंक
जवान बोला- IGLA मिसाइल ने एलओसी पार दुश्मन के टारगेट को किया ध्वस्त
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि IGLA एक कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइल है, जो दुश्मन के विमान की गर्मी (IR सिग्नल) पहचानकर उसे निशाना बनाती है। इस मिसाइल को चेतावनी ‘आकाशतीर कमांड सिस्टम’ से मिलती है। इसके बाद मिसाइल दागने वाले जवानों ने हवा में दुश्मन का IR सिग्नल पकड़ा और उसे एलओसी से काफी दूर ही तबाह कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम बहुत सटीक है और फाइटर जेट के खिलाफ इसका सफलता दर करीब 75% है।
01:00 AM20 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी फाइटर जेट और ड्रोन को गिराने में IGLA मिसाइल बनी गेम-चेंजर
अखनूर में तैनात IGLA मिसाइल ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों और आत्मघाती ड्रोन के खिलाफ बड़ी भूमिका निभाई है। यह मिसाइल कंधे पर रखकर दागी जाती है, इसलिए इसे कहीं से भी चलाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि यह बहुत फुर्तीले और मुश्किल हालात में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसकी तेजी और लचीलापन इसे युद्ध में खास बनाते हैं।
04:19 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
कार्गो और इन-लाइन बैगेज की जांच के लिए CISF का अधिकार क्षेत्र 21 मई तक बढ़ाया गया
केंद्र सरकार ने 69 सिविल एयरपोर्ट्स पर कार्गो ऑपरेशन और इन-लाइन होल्ड बैगेज सुपरवाइजिंग सिस्टम की जांच के लिए सीआईएसएफ को का अधिकार क्षेत्र 21 मई तक बढ़ा दिया है।
सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) ने 9 मई को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया था और सीआईएसएफ को 18 मई तक यह काम करने का निर्देश दिया था।
गृह मंत्रालय के तहत लगभग दो लाख कर्मियों वाला CISF नेशनल सिविल एविएशन सिक्योरिटी फोर्स है। इसने अपने एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (ASG) के हिस्से के रूप में 69 एयरपोर्ट्स की सुरक्षा के लिए लगभग 45,000 कर्मियों को तैनात किया है।
04:16 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
सेना प्रमुख द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर में जुटे जवानों से मिले

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजस्थान के लौंगेवाला में सीमावर्ती इलाके का दौरा किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों की सराहना की और भारतीय वायुसेना व BSF के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई की समीक्षा की। जैसलमेर से कच्छ तक फैले रेगिस्तानी इलाकों में सेना, वायुसेना और BSF ने मिलकर दुश्मन के इरादों को नाकाम किया। भारतीय सेना ने कहा कि इन कार्रवाइयों से पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल दबदबा और भी मजबूत हुआ है।
04:15 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
शरद पवार की संजय राउत को नसीहत- आतंकवाद को राजनीति में न घसीटें
शरद पवार ने सोमवार को शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत को नसीहत दी है कि आतंकवाद के मुद्दे को राजनीति में न घसीटें। संजय राउत ने रविवार को कहा था कि INDIA ब्लॉक को सरकार के ऑल पार्टी डेलिगेशन का बायकॉट करना चाहिए।
बारामती में पवार ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव ने अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई में यूएन में प्रतिनिधिमंडल भेजा था। जब कोई अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होता है तो पार्टी पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने कुछ प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं, उन्हें कुछ देशों में भेजा जाएगा। ये डेलिगेशंस विदेशों में पहलगाम हमला और उसके बाद पाकिस्तान की हरकतों के बारे में बताएंगे।
04:14 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
गहलोत बोले- ऑल पार्टी डेलिगेशन सरकार की शरारत

ऑपरेशन सिंदूर के लिए बनाए गए ऑल पार्टी डेलिगेशन को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की शरारत बताया। गहलोत ने कहा- शशि थरूर की ड्यूटी थी कि वह पार्टी को बताते। हम सब उनका सम्मान करते हैं, उनका अपना अनुभव है, उन्हें यूएन का भी अनुभव है, वे विदेश राज्य मंत्री भी रहे हैं, अच्छे इंसान हैं। वे कांग्रेस से सांसद हैं। ऐसे में सरकार उनको कोई ऑफर करे, तो उन्हें पार्टी हाईकमान से इसके बारे में बात करनी चाहिए थी। पूरी खबर पढ़ें…
04:13 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
यूसुफ पठान का डेलिगेशन में शामिल होने से इनकार, टीएमसी बोली- पार्टी तय करेगी प्रतिनिधि
तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का संदेश देने जाने वाले डेलिगेशन के साथ जाने से मना कर दिया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि टीएमसी तय करेगी कि उनकी तरफ से डेलिगेशन में कौन जाएगा। केंद्र सरकार या भाजपा नहीं। पार्टी चाहती है कि उससे पूछकर उनकी पार्टी का सदस्य डेलिगेशन में शामिल किया जाए।
पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के नाम जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के नेतृत्व वाले डेलिगेशन में था। यह डेलिगेशन इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएगा।
04:11 PM19 मई 2025
- कॉपी लिंक
भारत-पाकिस्तान विवाद की टाइमलाइन
