हिसार में होटल के कमरे में युवक ने किया सुसाइड:महिला मित्र के साथ आया था; पिता का एक साल पहले निधन हो चुका

Actionpunjab
2 Min Read




हिसार के बस स्टैंड के पास एक होटल में बुधवार दोपहर एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान काली रावण गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। वह अग्रोहा में गारमेंट्स की दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रदीप बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला मित्र के साथ होटल में कमरा बुक करवाकर ठहरा था। होटल संचालक के मुताबिक प्रदीप का मोबाइल फोन काउंटर पर चार्जिंग पर लगा हुआ था। होटल कर्मी फोन देने गया था इस दौरान उसके फोन पर लगातार कॉल आ रही थीं। कर्मचारी जब मोबाइल देने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि प्रदीप बेड पर संदिग्ध हालत में पड़ा है। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद होटल कर्मी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी होटल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। एक साल पहले पिता की कैंसर से मौत बताया जा रहा है कि प्रदीप के पिता का एक वर्ष पहले कैंसर से निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी और वह घर का इकलौता कमाने वाला था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *