Rewari, DTP Demolishes, Illegal Colony | Unauthorized Construction | रेवाड़ी में अवैध निर्माण को किया ध्वस्त: तीन एकड़ में बनीं 5 चारदीवारी गिराई, डीसी और भारी पुलिसबल रहा मौजूद – Bawal News

Actionpunjab
1 Min Read



चारदीवारी को गिराते हुए जेसीबी।

हरियाणा के रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (DTP) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। उप तहसील धारूहेड़ा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। करीब 3 एकड़ भूमि पर बनी 5 प्री-कास्ट चारदीवारी को गिराया गया।

.

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर 6 अवैध निर्माणों को भी तोड़ा गया। कोसली के नियंत्रित-शहरी क्षेत्र में राजस्व संपदा खलियावास में यह कार्रवाई की गई। वहीं मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

प्लॉट खरीदने से पहले जांच की अपील

डीटीपी ने कहा कि जिले में अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करें। यह जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी में किसी भी कार्यदिवस पर की जा सकती है।

सिहाग ने कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर झूठे वादों के साथ खाली जमीन पर अवैध प्लॉट बेचते हैं। इससे आमजन को नुकसान होता है। निर्माण शुरू होने पर कार्रवाई के दौरान खरीदार ठगा महसूस करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *