![]()
पीड़ित दर सिंह जानकारी देते हुए।
कपूरथला के नडाला में एक किसान के साथ साइबर ठगों ने बड़ी धोखाधड़ी की है। ठगों ने किसान के बेटे के कनाडा में एक्सीडेंट की झूठी कहानी बनाकर 11.75 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित दर सिंह घोतड़ा के मुताबिक, 13 मई को सुबह करीब 10 बजे उन्हें खेत में काम करते समय प
.
पत्नी ने रोते हुए बताया कि कनाडा से फोन आया था। कॉलर ने कहा कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट में एक गोरा व्यक्ति घायल होकर कोमा में चला गया है। ठगों ने दर सिंह को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। जब दर सिंह ने बेटे से बात करवाने को कहा, तो ठगों ने कहा कि बेटे का फोन पुलिस के पास है।
शाम तक लगातार बात करते हुए ठगों ने दर सिंह से कैपिटल बैंक से 6.25 लाख रुपए और दूसरे बैंक से 5.5 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब रात को बेटे ने कनाडा से रोजाना की तरह फोन किया। बेटे ने बताया कि उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।