Jind-Uchana-khap-mahapanchayat-hindu-marriage-act-amendment-june-22-update | उचाना में 22 जून को होगी सर्वखाप महापंचायत: लिव-इन पर तुरंत लगाए रोक, हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग – Uchana News

Actionpunjab
3 Min Read



उचाना में बैठक करते हुए सरपंच संगठन।

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में 22 जून को सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग करना है। जिला जींद सरपंच संगठन ने उचाना की ब्राह्मण धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की। हरियाणा सरपंच स

.

शादी से परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ रही

महापंचायत का प्रमुख फोकस समाज में बढ़ती कुरीतियों को रोकना है। एक गांव व एक गोत्र में शादी और लिव-इन रिलेशनशिप शामिल हैं। खाप पंचायतें लंबे समय से इन मुद्दों पर चिंता जता रही हैं। बुजुर्गों का मानना है कि 36 बिरादरी में किसी की भी लड़की पूरे गांव की बहन या बेटी के समान होती है। एक ही गांव में विवाह से परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ रही है। इससे नुकसान लड़का-लड़की के परिवारों को होता है।

राज्य में जाकर करेंगे जागरूक

सरपंच संगठन का कहना है कि वे पूरे राज्य में जाकर लोगों को इन मुद्दों पर जागरूक करेंगे। उनका मानना है कि सामाजिक जागरूकता के साथ कानूनी संशोधन भी जरूरी है। महापंचायत में इन मुद्दों पर चर्चा कर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरपंच संगठन जिला प्रधान सुधीर बवाणा ने कहा कि आज हुआ पहले लव मैरिज करने लगे उसके बाद धीरे-धीरे सम गोत्र विवाह करने लगे। इन्हीं मुद्दों पर बैठक की गई।

बैठक में लेंगे कड़े निर्णय

सरपंच संगठन ने मिलकर फैसला किया है कि 22 जून को उचाना में जगह निर्धारित कर हरियाणा की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में जो युवा भाग कर शादी कर रहे हैं, उसको लेकर कड़े निर्णय लिए जाएंगे। महापंचायत के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी दिया जाएगा कि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए, ताकि समाज में फैली बुराइयों को रोका जा सके।

शादी में दोनों परिवारों की सहमति जरूरी

एक ही गांव में शादी ना हो, सम गोत्र विवाह ना हो, और जैसे भाग कर शादी करते हैं, उसमें में दोनों के माता-पिता की सहमति जरूरी हो। जब तक माता-पिता की सहमति न हो तब तक वह शादी मान्य ना हो इस प्रकार के संशोधन हिंदू मैरिज एक्ट के माध्यम से करवाए जाएंगे।

उचाना ब्लाक प्रधान संदीप गुरूकुल खेड़ा, अमीर मोहनगढ़, ओमप्रकाश छातर, सतबीर उचाना खुर्द, मनदीप लोधर, अशोक सुपकैन, रामनिवास सुरबरा सहित अन्य सभी सरपंच मौजुद रहे ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *