India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | PM Modi Shehbaz Sharif | BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं: एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट किया; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी छिपे, एनकाउंटर जारी

Actionpunjab
8 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | PM Modi Shehbaz Sharif

नई दिल्ली/श्रीनगर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BSF के जवान बॉर्डर पर मुस्तैद हैं। BSF ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया X पर शेयर की थीं। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

BSF के जवान बॉर्डर पर मुस्तैद हैं। BSF ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया X पर शेयर की थीं। (फाइल फोटो)

जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। हालांकि ये ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। BSF अधिकारी ने ऑपरेशन के बारे में बुधवार को जानकारी दी।

BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया, हमने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का करारा जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में एक आतंकी लॉन्च पैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई में उनकी पांच चौकियां और कई बंकर तबाह कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है।

उधर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सिंहपोरा और छत्रू इलाके में 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है।

भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत का डेलीगेशन जापान के टोक्यो पहुंचा

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7 डेलीगेशन में अब तक दो डेलीगेशन रवाना

01:39 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला डेलिगेशन UAE पहुंचा

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला डेलिगेशन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचा है। यह डेलिगेशन UAE, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो और सिएरा लियोन का दौरा करेगा। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जारी लड़ाई के बारे में दुनिया को बताएगा।

इस डेलिगेशन में बीजेपी सांसद बंसुरी स्वराज, IUML सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, बीजेपी सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद सस्मित पात्र, बीजेपी राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, बीजेपी नेता एसएस अहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं।

01:31 AM22 मई 2025

  • कॉपी लिंक

JDU सांसद संजय झा की अगुआई वाला डेलिगेशन जापान पहुंचा

JDU सांसद संजय झा की अगुआई वाला डेलिगेशन जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गया है। यह डेलिगेशन जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर का दौरा करेगा।

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद और पाकिस्तान का असल चेहरा दुनिया को बताने के लिए देश के 59 सांसदों को 33 देश भेजा जा रहा है। 59 सांसद 7 सर्वदलीय टीमों (डेलिगेशन) में बंटे हैं।

05:35 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

IndiGo के CEO बोले- टर्किश एयरलाइंस विमानों की लीज पर फैसला सरकार लेगी

IndiGo एयरलाइंस के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा है कि हम फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और रेगुलेशन का पालन करते हैं। टर्किश एयरलाइंस प्लेन्स की लीज रीन्यू का फैसला भारत सरकार लेगी।

इससे पहले 15 मई को एविएशन वॉचडॉग BCAS ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया था। सेलेबी, भारत के दिल्ली-मुंबई समेत 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड सर्विस दे रही थी।

05:35 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने एक पाकिस्तानी ऑफिशियल को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया

भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा (देश छोड़कर जाने का आदेश) घोषित कर दिया है। ये अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात है। अफसर को 24 घंटे में भारत छोड़कर जाना होगा।

वहीं, दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन ने डेमार्श (पॉलिसी) जारी किया है। इसके तहत पाकिस्तानी डिप्लोमैट और ऑफिशियल्स से सख्ती से कहा गया है कि अपने स्टेटस, प्रिविलेज का गलत इस्तेमाल न करें।

05:34 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत बोला- पाकिस्तान आतंकवादियों को जन्म दे रहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मंच से भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आज भी जेहादी आतंकवाद का केंद्र बना है। पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है और पालता है। वह खुद को आतंकवाद से पीड़ित के रूप में दिखावा नहीं कर सकता।

आतंकी हमलों के प्रायोजक और आयोजक सीधे पाकिस्तान की धरती से काम करते हैं। पाकिस्तान WHO जैसे वैश्विक मंचों का उपयोग झूठ और विक्टिम कार्ड खेलने के लिए करता है। पूरी खबर पढ़ें…

05:34 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार बोले- PAK ने 5 से 15 हजार के ड्रोन भेजे, हमने 15 लाख की मिसाइल दागी

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार को पारदर्शिता रखनी चाहिए और लोगों को सही जानकारी देनी चाहिए।

वडेट्टीवार ने कहा कि अगर कोई पूछता है कि युद्ध छोटा हुआ या बड़ा, कितना नुकसान हुआ, क्या अमेरिका के कहने पर हाथ मिलाया तो इसमें गलत क्या है? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन में बनाए गए 5 हजार से 15 हजार रुपए कीमत वाले ड्रोन भेजे गए। इनको मार गिराने के लिए 15 लाख की मिसाइल दागी गई। इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

05:33 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा नौशेरा में जवानों से मिले

05:28 PM21 मई 2025

  • कॉपी लिंक

BSF ने 50 आतंकियों की घुसपैठ नाकाम की, डेढ़ घंटे में सफाया किया; DIG बोले- महिला जवानों ने भी मोर्चा संभाला

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। BSF के डीआईजी एस.एस. मंड ने बताया कि 8 मई को पाकिस्तान की ओर से 45-50 आतंकियों का एक बड़ा ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पहले से सतर्क BSF ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया और भारी फायरिंग कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

डीआईजी ने कहा- हमने पहले से ही हालात का वॉर-गेम किया था। जब दुश्मन आगे बढ़ा, तो हमारे जवानों ने सटीक और भारी फायरिंग की। सिर्फ डेढ़ घंटे में हमने उनके कई बंकर तबाह कर दिए और उनकी ताकत कमजोर कर दी।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में महिला जवानों ने भी बराबरी से भाग लिया। हमारी महिला सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला और हर आदेश को पूरी ताकत से निभाया। हमें उन पर गर्व है। डीआईजी ने यह भी कहा कि अगर दुश्मन फिर कोई हरकत करता है, तो BSF पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब देगी।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *