2 accused of stealing from temples arrested in Sikar | सीकर में मंदिरों से चोरी करने वाले 2 आरोपी पकड़े: दिन में दर्शन करने के बहाने करते थे रेकी, चांदी के छत्र बरामद – Sikar News

Actionpunjab
2 Min Read



सीकर जिले की धोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिरों में हुई चोरी की चार वारदातों का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के छत्र और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

.

पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि धोद के गांव मोरडूंगा में 16 जनवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों ने झुझार जी के मंदिर से चांदी के तीन छत्र, दान पेटी और एक कटार चोरी कर ली थी। सिंगरावट में जमवाय माता और नरसिंग भगवान मंदिर से 5 अप्रैल की रात चोरों ने जमवाय माता मंदिर से 1.25 किलो का एक बड़ा चांदी का छत्र और पांच छोटे छत्र, साथ ही नरसिंग भगवान मंदिर से दो छत्र चोरी किए।

उसी रात चोरों ने जगदम्बा माता मंदिर से चार चांदी के छत्र, दान पात्र में रखे 5 हजार रुपए और पूजा सामग्री चुराई। वहीं हुकमपुरा में गोगाजी महाराज मंदिर से चोरों ने चांदी के छत्र चोरी किए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपियों को डिटेन किया।

इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राधाकिशन (40) निवासी कुडली व महावीर (20) निवासी नेहरू पार्क कच्ची बस्ती सीकर के रूप में हुई है। आरोपियों ने मंदिरों में दर्शन के बहाने रेकी की और रात में वाहन को मंदिर से एक किलोमीटर दूर खड़ा कर कच्चे रास्तों से चोरी की। सीसीटीवी से बचने के लिए वे सुनसान रास्तों का उपयोग करते थे।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए चांदी के छत्र और अन्य सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *