Haryana karnal An innocent child drowned pond while playing case update news, The only light of the house was extinguished, divers took out the body, | करनाल में खेलते समय तालाब में डूबा मासूम: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, गोताखोरों ने निकाला बाहर शव – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


इकलौते बेटे की मौत पर विलाप करती मां।

हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी में घर के सामने बने एक तालाब में तीन साल का मासूम बच्चा डूब गया। बच्चा शुक्रवार शाम को तालाब किनारे मुर्गी के बच्चों का पीछा कर रहा था और उनके साथ खेलता खेलता जोहड़ में डूब गया। घटना की सूचना के बाद गोताखोर व पुलिस की ट

.

तालाब में सर्च अभियान चलाते गोताखोर।

तालाब में सर्च अभियान चलाते गोताखोर।

मुर्गियों के बच्चे के साथ खेल रहा था

मृतक की पहचान मयंक(3) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मयंक 5 बजे अचानक लापता हो गया। जिसकी आसपास के एरिया में तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद परिवार ने अनुमान लगाया कि बच्चा मुर्गियों के बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब में गिरा होगा। परिजनों ने पुलिस व गोताखोरों को सूचित किया गया। गोताखोर परगट सिंह की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया।

गोताखोर परगट सिंह को किया फोन

​​​​​​​गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को मुझे 3 साल के बच्चे के नहर में डूबने की खबर मिली। जिससे मन बहुत दुखी हुआ। जिस जोहड़ में बच्चा डूबा है वह घर के ठीक सामने है और इस जोहड़ में गांव का गंदा पानी आता है और गंदे पानी में कोई भी घुसना चाहता, लेकिन हम इंसानियत की सेवा करते है और हमारी टीम जोहड़ में उतरी। पांच मिनट सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्चे के शव को बाहर निकाल लिया गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

घर का इकलौता चिराग था मयंक

​​​​​​​गोताखोर ने बताया कि इस परिवार ने मुर्गियों के बच्चे रखे हुए है और वह बच्चों का पीछा करते करते तालाब में डूब गया। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध हो गई। उसका इकलौता बेटा था और दूसरी लड़की है, वह भी ऑपरेशन से हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बच्चे के डूबने की जानकारी मिली थी। शव को निकाल लिया गया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *