Encounter with 2 smugglers who came to supply heroin and pistols, 1 smuggler injured | हेरोइन, पिस्तौल सप्लाई करने आए 2 तस्करों संग मुठभेड़, 1 तस्कर जख्मी – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read


.

गांव बोपाराय बाज सिंह के पास हेरोइन और ग्लॉक पिस्तौल की सप्लाई करने आए 2 तस्करों के साथ स्पेशल सैल देहाती की टीम की मुठभेड़ हो गई। जिस दौरान पुलिस ने एक आरोपी गुरप्रीत सिंह की टांग में गोली मारकर जख्मी करते हुए दोनों को काबू किया।

आरोपियों के पास से 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन और एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव हवेलियां के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और विक्की सिंह के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी राजासांसी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल सैल को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध हैं।

ये पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें गुरप्रीत सिंह उर्फ काका की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से हेरोइन और हथियार बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी इनके गांव के रहने वाले मनजोत सिंह के लिए काम कर रहे थे। मनजोत अभी दुबई में रह रहा है। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच करती देहाती पुलिस ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *