Loharu Police Caught Absconding Accuse News Update | लोहारू में पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ा: राजस्थान का रहने वाला, 2 साल तक छिपकर बदली जगह – Loharu News

Actionpunjab
1 Min Read



भिवानी पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह के निर्देश पर लोहारू पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिगपाल राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के झेरली का रहने वाला है।

.

आरोपी के खिलाफ लोहारू थाने में 28 अप्रैल 2023 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और भारतीय दंड संहिता की धारा 209 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने 24 मई 2025 को लोहारू न्यायालय परिसर से आरोपी को पकड़ा। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।

भिवानी पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपराधियों की जानकारी निकटतम पुलिस थाना या हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *