Kaithal, Pundri, Storm Damage, Power Poles | Trees fallen | Weather Update | कैथल में आंधी-बारिश से यातायात बाधित: बिजली के खंभे और पेड़ गिरे, विभाग का क्षेत्र में सर्वे जारी, मरम्मत कार्य में जुटा – Pundri News

Actionpunjab
2 Min Read


सड़क के बीच टूटा पड़ा बिजली का खंभा।

कैथल के पुंडरी क्षेत्र में देर रात आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। ढांड कस्बे में तूफान के कारण बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। करनाल-पटियाला मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। पुंडरी के साकरा कौल मार्ग पर सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं। कौल गांव में ह

.

स्थानीय निवासी राजकुमार, प्रवीण और रमेश के अनुसार रात भर भारी बारिश होती रही। तेज हवाओं के कारण गीली जमीन में बिजली के खंभे गिर गए। राजकुमार ने बताया कि तूफान के समय बिजली नहीं थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रायसन रोड, साकरा और चूहड़मजरा में भी पेड़ और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है।

तूफान के कारण टूटे पेड़।

तूफान के कारण टूटे पेड़।

सबडिवीजन के सभी गांवों का सर्वे जारी

पुंडरी से पाई की तरफ भी सड़कों पर पेड़ गिरे हुए हैं। राहत की बात है कि किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। ढांड सबडिविजन के जूनियर इंजीनियर करमबीर ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें और लाइनमैन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सबडिवीजन के सभी गांवों का सर्वे जारी है।

विभाग सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *