Dance on film songs inside Ganga Mandir bharatpur ganga mandir bihari ji mandir pujaari chetan sharma sahayak ayukt mukesh meena devasthan vibhag | भरतपुर में अब गंगाजी मंदिर में डांस का वीडियो आया: पुजारी चेतन शर्मा भी दिखे; आरोप-शिकायत के बाद भी कमिश्नर ने नहीं हटाया – Bharatpur News

Actionpunjab
3 Min Read


पुजारी चेतन शर्मा युवक के पास बैठकर डांस का उठा रहे लुत्फ़।

भरतपुर के किले स्थित बिहारी जी मंदिर का वीडियो सामने आने के बाद गंगा मंदिर का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मंदिर का पुजारी बैठकर एक युवक के डांस का आनंद ले रहा है। यह वीडियो देवस्थान विभाग के पहले ही संज्ञान में आ गया था। जिसको लेकर विभाग के अधि

.

सहायक आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि यह वीडियो देवस्थान विभाग के संज्ञान में पहले ही आ गया था। जिसके बाद मैंने उच्च अधिकारियों को गंगा मंदिर के पुजारी चेतन शर्मा को हटाने के लिए लेटर लिखा था। हालांकि उसे अभी नहीं हटाया गया है। यह वीडियो साल 2024 में होली त्यौहार के आसपास का है। जिसे अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

गंगा मंदिर में फ़िल्मी गाने पर डांस एक वीडियो आया सामने।

गंगा मंदिर में फ़िल्मी गाने पर डांस एक वीडियो आया सामने।

मुकेश मीणा ने बताया कि मेरे से पहले रहे देवस्थान के सहायक आयुक्त के संज्ञान में यह वीडियो आया था। जिसके बाद उन्होंने ने 22 जुलाई 2024 को उदयपुर कमिश्नर को गंगा मंदिर के पुजारी चेतन शर्मा को हटाने के निर्देश दे दिए थे। इस मामले में मैंने भी करीब 12 दिन पहले कमिश्नर को लेटर लिखा था जिसमें गंगा मंदिर के पुजारी को हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि अभी तक उन्हें हटाया नहीं गया है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुजारी चेतन शर्मा के पास बैठे हुए दोनों व्यक्ति शराब पी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुजारी चेतन शर्मा के पास बैठे हुए दोनों व्यक्ति शराब पी रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक मंदिर के अंदर फ़िल्मी गाने पर डांस कर रहा है। पास में मंदिर का पुजारी चेतन शर्मा बैठे हैं को डांस का आनंद ले रहे हैं। उनके पास दो व्यक्ति और बैठे हैं। उसमें से एक व्यक्ति के पास पानी की बोतल है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुजारी के पास बैठे मंदिर के अंदर शराब पी रहे हैं।

पूरे खबर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के हवाले से लिखी है। खबर में कहीं नहीं लिखा गया कि युवक अश्लील डांस कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *