8th board result today evening | आठवीं बोर्ड का रिजल्ट आज शाम को: 12 लाख 64 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगी ग्रेड, 80 परसेंट से ज्यादा तो ‘ए’ ग्रेड – Bikaner News

Actionpunjab
2 Min Read



शिक्षा विभाग सोमवार शाम पांच बजे आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर देगा। रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जारी करेंगे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण

.

कक्षा-8 परीक्षा 20 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य के समस्त जिलों में हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से ली गई इस परीक्षा का संचालन जिलों में डाइट्स के माध्यम से किया गया। कॉपी चैकिंग का काम भी डाइट्स स्तर पर हुआ। इसके बाद ऑनलाइन सभी के मार्क्स अपलोड किए गए। ये काम कुछ दिन पहले पूर्ण हो गया। रिजल्ट तैयार होने के बाद शिक्षा मंत्री से समय लिया गया। आमतौर पर बीकानेर से ही रिजल्ट घोषित किया जाता है लेकिन अभी शिक्षा मंत्री के जयपुर होने के कारण बीकानेर से एक टीम रिजल्ट लेकर जयपुर पहुंच गई है। जो शाम तक परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम विभागीय पोर्टल शाला दर्पण एवं पी.एस.पी. पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट के माध्यम से ऑनलाईन प्रदर्शित किया जावेगा। इस बार भी शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट जारी होगा। प्राइवेट स्कूल पोर्टल (PSP) पर भी रिजल्ट देने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद आएगा पांचवीं बोर्ड रिजल्ट

आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद पांचवीं बोर्ड का परिणाम जारी होगा। इसके लिए तारीख अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन इसी सप्ताह में ये रिजल्ट भी आ जाएगा। दरअसल, दोनों क्लास का एक साथ रिजल्ट देने पर कम्प्यूटर सिस्टम बिगड़ जाता है। इसलिए इस बार दोनों का अलग-अलग दिन रिजल्ट जारी होगा।

ये रहेगा ग्रेड सिस्टम

81 से 100 : ए ग्रेड

61 से 80 : बी ग्रेड

41 से 60 : सी ग्रेड

33 से 40 : डी ग्रेड

0 से 32 : ई ग्रेड (पूरक)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *