Truck-tractor collision in Kannauj | कन्नौज में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर: एक युवक की मौत, 13 श्रद्धालु घायल, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे 25 लोग – Kannauj News

Actionpunjab
1 Min Read


विकास अवस्थी | कन्नौज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। - Dainik Bhaskar

वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

कन्नौज में गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र नवीन मंडी समिति के पास एनएच 34 के ब्रिज पर हुआ। टक्कर से ट्रैक्टर का पहिया टूट गया।

हादसे के बाद की तीन तस्वीरें देखिए…

दुर्घटना में एक युवक ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गया। ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में 10 महिलाओं सहित 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना के समय ट्रैक्टर और ट्राली पर कुल 25 लोग सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *