Summer camp for 70 children in Lucknow Science City | लखनऊ विज्ञान नगरी में 70 बच्चों का ग्रीष्मकालीन शिविर: 8 विषयों पर हुई गतिविधियां, बच्चों ने बनाए डीएनए और फेफड़ों के मॉडल – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में प्रथम ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों से 70 बच्चों ने हिस्सा लिया।

शिविर में 8 विषयों पर गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें कला के साथ रचनात्मक कार्य, आश्चर्यजनक जीवविज्ञान, विज्ञान के खिलौने बनाना, इलेक्ट्रॉनिक्स के चमत्कार, खगोल विज्ञान पर कार्यशाला और घरेलू उपकरणों की जानकारी शामिल थी।

बच्चों के अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की

छात्रों ने विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझते हुए कई प्रोजेक्ट बनाए। इनमें डीएनए मॉडल, फेफड़ों का मॉडल, न्युमेटिक ब्रेक और दूरबीन प्रमुख थे। बच्चों के अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि इस तरह के शिविर बच्चों की पढ़ाई और सोच-समझ को मजबूत करते हैं।

शिविर का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना था

परियोजना समायोजक स्वरूप मंडल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना था। इससे उनकी वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और वे घर पर भी मॉडल बना सकेंगे।शिविर में पहले दिन से ही बच्चों में सीखने का उत्साह दिखा। यह आयोजन गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक बनाने का माध्यम बना। बच्चों ने यहां सीखने के साथ-साथ आनंद भी लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *