![]()
गुरुग्राम में करंट से बच्चे की मौत के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया गया।
गुरुग्राम के अशोक विहार फेस-1 में सोमवार को एक दुखद हादसे 13 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब दक्ष अपने कमरे में खेल रहा था और गलती से उसने करंट से प्रभावित दरवाजे को छू लिया। मृतक बच्चा आठवीं क्लास का छात्र थ
.
सेक्टर 5 थाना पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेस-1 में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर पानी की टंकी में बिजली का तार लीक हो गया था। जिसके कारण दरवाजे में करंट फैल गया। दक्ष तंवर उस समय कमरे में खेल रहा था, अनजाने में दरवाजे के संपर्क में आया और करंट की चपेट में आ गया।
मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दक्ष की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 5 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि पानी की टंकी में बिजली का तार लीक होने से यह हादसा हुआ।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में बिजली आपूर्ति और घर की वायरिंग की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
परिवार में शोक
दक्ष तंवर की अचानक मृत्यु से उसके परिवार और अशोक विहार में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि दक्ष एक होनहार और हंसमुख बच्चा था और इस हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि आवासीय क्षेत्रों में वायरिंग और बिजली उपकरणों की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।