People of Mahindergarh’s Mohalla Kumharan expressed their anger Protest News updet | महेंद्रगढ़ के मोहल्ला कुम्हारान के लोगों ने जताया रोष: जल भराव को लेकर, सड़क के बीच पानी में खटोला डालकर, नपा के खिलाफ नारेबाजी – Mahendragarh News

Actionpunjab
4 Min Read


सड़क के बीच पानी में खटोला डालकर विरोध जताते हुए मोहल्ला निवासी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश को लेकर शहर के एक मोहल्ले में भी जल भराव हो गया। इसको लेकर मोहल्ला वासियों ने विरोध का अलग तरीका अपनाया। उन्होंने सड़क के बीच पानी में खटोला डालकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका प्रधान

.

हरियाणवी गाना एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर का टाइटल महेंद्रगढ़ के मोहल्ला कुम्हारान में जलभराव की समस्या को लेकर कुछ इस तरह फिट बैठता दिखाई दे रहा है। एक खटोला पानी के भीतर , एक खटोला घर के बाहर, पानी आले पर बैठी जनता, प्रशासन से लगा रही गुहार। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से शहर के डुलना रोड पर स्थित मोहल्ला कुम्हारान के नजदीक रोड पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह मोहल्ला वासियों ने पानी के अंदर खटोला डालकर अपना विरोध जताया है ओर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बरसात के पानी से गुजरती हुई कार

बरसात के पानी से गुजरती हुई कार

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द नगर पालिका द्वारा लेवल ठीक करके रोड को बनाए, नहीं तो उनको आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मोहल्ला वासियों मोहल्ला वासी मोहल्ला वासी डॉ रोहतास, गुल्लु ठेकेदार, रामचन्द्र, रमेश कुमार आदि ने का कहना है कि महेंद्रगढ़ से डुलना रोड का यह मुख्य रास्ता है और इस रोड पर लगभग 50 गांवों-कस्बों का महेंद्रगढ़ से आवागमन होता है। उन्होंने बताया की कई वर्षों से यह रोड टूटा हुआ है और लगभग 30 सालों से यहां जल भराव की समस्या बनी हुई है।

हल्की बारिश होते ही रास्ते पर जल भराव हो जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो वो फिसल कर गिर भी जाते हैं। इतना ही नहीं आनेजाने वाले वाहन भी कई बार खराब हो जाते हैं।

सड़क के बीच पानी में खटोला डालकर विरोध जताते हुए मोहल्ला निवासी

सड़क के बीच पानी में खटोला डालकर विरोध जताते हुए मोहल्ला निवासी

मानसून के दौरान तो यहां मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में कई बार मोहल्ला वासियों की तरफ से अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर नगर पालिका प्रशासन की ओर से जल्द रोड नहीं बनवाया गया तो मोहल्ला वासी आंदोलन की राह पर उतरने को मजबूर होंगे।

जल्द इस रोड का निर्माण करवाया जाएगा

नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि हमने इस रोड को तारकोल का रोड बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर तैयार किया हुआ था। लेकिन यहां बरसात में जल भराव हो जाता है। इसको देखते हुए इस रोड को ब्लॉक का रोड बनाया जाएगा। इसको लेकर एक-दो दिन में टेंडर लगाया जाएगा। जल्द ही लोगों की समस्या को देखती हुई इस रोड का निर्माण करवाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *