Government employee caught by security agencies | सरकारी कर्मचारी को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा: विभाग को बिना बताए की थी पाकिस्तान की यात्रा, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ – Jaisalmer News

Actionpunjab
2 Min Read



जैसलमेर। शकूर खान मंगलिया, सरकारी कर्मचारी है।

राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शकूर खान मंगालिया जिला रोजगार कार्यालय में बाबू है। शकूर कुछ समय पहले विभाग को बिना बताए पाकिस्तान गया था।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकूर खान को आज रोजगार कार्यालय से सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा और उससे पाकिस्तान यात्रा को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तान यात्रा ने बढ़ाया शक

शकूर खान मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव का निवासी है। जिला रोजगार कार्यालय में वो बाबू के तौर पर कार्य करता है। शकूर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का साल 2008 में निजी सचिव के तौर पर भी काम कर चुका है जब वो पोकरण विधायक थे। जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था।

हाल ही में पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हो चुकी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे डिटेन किया है। शकूर के सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना सूचना दिए पाकिस्तान यात्रा करने पर उससे पूछताछ की जा रही है।

संयुक्त जांच कमेटी कर रही पूछताछ

बुधवार को रोजगार कार्यालय से पकडे गए शकूर खान से संयुक्त जांच कमेटी (JIC) गहन पूछताछ कर रही है। विभिन्न जांच एजेंसियां मिलकर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। दरअसल, भारत-पाक सीमा के नजदीक होने के कारण जैसलमेर संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में एक सरकारी कर्मचारी का बिना बताए पाकिस्तान की यात्रा करने पर सुरखा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू की है। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *