When the victim ran away, the hut and tractor were set on fire | पीड़ित भागे तो झोंपड़ी व ट्रैक्टर को लगाई आग: सांगड़ थाना पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा, मारपीट कर घर में की थी तोड़फोड़ – Jaisalmer News

Actionpunjab
2 Min Read


जैसलमेर। सांगड़ थाना पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

जैसलमेर के सांगड़ थाना इलाके में फरवरी महीने में मारपीट करने, घर में तोड़फोड़ करने व एक झोंपड़ी और ट्रैक्टर जलाने वालों को सांगड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए दिलबर खान, यारू खान, शेरू खान और माने खान को सांगड़ थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जह

.

सांगड़ थाना पुलिस प्रभारी बाबूराम ने बताया- 4 मार्च को इलमदीन पुत्र साई दाद खान निवासी पाबनासर ने पुलिस थाना सांगड़ पर शिकायत दी। उसने शिकायत देकर बताया कि 27 फ़रवरी की रात में पाबनासर-डांगरी की सरहद में आरोपी दिलबर खान, यारु खान, शेरे खान, माने खान आदि ने एकराय होकर लाठी, सरिया लेकर मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की व तोड़फोड़ की। जिस पर हमने भाग कर जान बचाई। लेकिन आरोपियों ने जाते समय मेरे झोंपड़े को आग लगा दी। साथ ही मेरे भाई मिश्रे खान के ट्रेक्टर को भी जला दिया।

सांगड़ थाना पुलिस की टीम।

सांगड़ थाना पुलिस की टीम।

चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के आदेशानुसार सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से व खुफिया जानकारी जुटाकर घटना में शामिल चार लोगों को पूछताछ कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए दिलबर खान पुत्र उस्मान खान उर्फ असमान खान, यारु खान पुत्र अकबर खान, शेरू खान पुत्र रहीम खान व माने खान उर्फ माने खान पुत्र माधल खान को सांगड़ थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *