Kaithal-road-renovation-widening-project-begins-pundri-constituency-update | कैथल के पूंडरी में 4 सड़कों का नवीनीकरण शुरू: 66 करोड़ की मंजूरी, विधायक जांबा बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं – Pundri News

Actionpunjab
2 Min Read



विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक सतपाल जांबा।

कैथल के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण की योजना का आगाज हो गया है। विधायक सतपाल जांबा ने गांव बाकल में जेसीबी मशीन पर नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। मंडी बोर्ड की चार प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण कार्य शुरू किए गए हैं।

.

कमी पाए जाने पर होगा पुन निर्माण

बाकल से ढिग तक की सड़क का निर्माण 65 लाख रुपए की लागत से होगा। विधायक जांबा ने ठेकेदार और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। काम में कमी पाए जाने पर सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

कृषि उपज की ढुलाई में सहायक साबित

विधायक ने बताया कि सीएम सैनी के नेतृत्व में पूंडरी हलके की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और विशेष मरम्मत के लिए 66 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। शेष सड़कों पर भी जल्द काम शुरू होगा। परियोजना से ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी। साथ ही यह आर्थिक गतिविधियों और कृषि उपज की ढुलाई में सहायक साबित होगी। कार्यक्रम में गांव ढिग और बाकल के सरपंच भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *