Robbery by taking a woman hostage in Azamgarh | आजमगढ़ में महिला को बंधक बनाकर डकैती: 7 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात ले गए डाकू, निजामाबाद में भी टूटे तीन दुकानों के ताले – Azamgarh News

Actionpunjab
3 Min Read


आजमगढ़ में महिला को बंधक बनाकर डकैती, 7 लाख से अधिक के जेवरात ले गए डाकू।

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम में बीती रात घर में घुसे डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर 7 लाख से अधिक रुपए और 50000 की नगदी लूट ले गए। इस बारे में पीड़ित महिला ने बताया कि घर में घुसे दो बदमाशों ने पिस्टल के दम पर डरा धमका कर त

.

आजमगढ़ में महिला को बंधक बना कर डकैती।

आजमगढ़ में महिला को बंधक बना कर डकैती।

घर में उनकी बड़ी मां और उनकी एक बहू थीं। पीड़िता के अनुसार भोर में 3 बजे के करीब अज्ञात चोर घर में घुस गए और उनके जाग जाने पर तमंचे से भयभीत कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर बेड के नीचे रखी चाबी लेकर आलमारी में रखे 50 हजार रुपए नकदी तथा लगभग 7 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इसी तरह सभाजीत पुत्र धुर्बल सिंह के घर चोरों ने घुसकर घर में रखे बर्तन आदि समेट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को देने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा डाग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र में तीन दुकानों का ताला तोड़ चोरी

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी और लूट की घटनाओं से लोगो में दहशत बन गई है। बुलंद चोरों ने बीती रात परसहां बजार से तीन दुकानों से पचासों हजार रुपए की नगद और किराना के समान की चोरी किया है।

हाफिज पुत्र अबुलजैस की किराना की दुकान और रेहान पुत्र शेख फखरुद्दीन की जनसेवा की दुकान और अब्दुल्ला पुत्र नसीम अहमद की वेस्टन यूनियन की दुकान है। तीनों लोग परसहां गांव के निवासी हैं। और परसहां बजार में दुकान भी है। घटना की जानकारी निजामाबाद पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी फरिहा अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल किया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *