Haryana karanl young man committed suicide lying front train case update news, Dead body found on Gharaunda-Bazida railway line, head and torso were separate, | करनाल में ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने दी जान: घरौंडा-बजीदा रेलवे लाइन पर मिला शव, सिर और धड़ थे अलग-अलग, गर्दन काटकर निकल गई ट्रेन – Karnal News

Actionpunjab
2 Min Read


रलेवे ट्रैक पर पड़ा धड से अलग पड़ा युवक का शव।

हरियाणा में करनाल के घरौंडा-बजीदा जाटान रेलवे स्टेशन के बीच वीरवार देर शाम को एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। तेज रफ्तार ट्रेन युवक का सिर धड़ से अलग करती हुई निकल गई। सिर पटरियों के बीच मिला, जबकि शरीर लाइन की दूसरी तरफ पड़ा था। आसपास

.

रेलवे ट्रक पर टेन की चपेट में आने से शरीर से अलग हुई गर्दन।

रेलवे ट्रक पर टेन की चपेट में आने से शरीर से अलग हुई गर्दन।

अब तक नहीं हुई पहचान

युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के पहचान पत्र या कागजात नहीं मिले हैं। केवल एक बस की टिकट उसकी जेब में मिली है, जिससे कुछ अंदाजा लगाया गया है।

आईओ सुशील कुमार ने बताया कि युवक की जेब से कुरुक्षेत्र डिपो की बस की टिकट मिली है, जो शाहा से शाहबाद की है। टिकट पर 29 मई और समय 10:36 AM लिखा हुआ है। टिकट 20 रुपए की है। इससे पुलिस को शक है कि युवक या तो शाहा का रहने वाला हो सकता है या शाहबाद का। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि वह घरौंडा-बजीदा के बीच रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, क्योंकि उसके पास किसी ट्रेन या दूसरी बस की टिकट नहीं मिली।

ये टिकट मिली युवक की जेब से।

ये टिकट मिली युवक की जेब से।

गले में काले रंग का धागा

पुलिस को युवक के गले में काले रंग का धागा भी मिला है। करनाल जीआरपी के मुताबिक, शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। यदि 72 घंटे में युवक की पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। फिलहाल आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *