Primary Teachers Association meeting in Sultanpur | सुल्तानपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: ​​​​​​​शिक्षकों की 9 मांगों पर दिया ज्ञापन, बीएसए ने दिया आश्वासन – Sultanpur News

Actionpunjab
2 Min Read


सुलतानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक। - Dainik Bhaskar

सुल्तानपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक।

सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपेन्द्र गुप्ता और वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्रा से मिले। प्रांतीय उपाध्यक्ष मालती सिंह के नेतृत्व में विकास क्षेत्र लंभुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय कुड़वार और कूरेभार के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

चयन वेतनमान और अन्य मामलों पर चर्चा

बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने चयन वेतनमान के मुद्दे को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, आधार कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सीडीओ से भी चर्चा की जाएगी। शिक्षक और शिक्षामित्रों के पेंशन विकल्प पत्र के मामले को भी उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा ताकि इसका समाधान निकाला जा सके।

प्रोन्नत वेतनमान कार्यवाही भी जल्द पूरी होगी

बैठक में बताया गया कि शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। एफएलएन (फंक्शनल लैंग्वेज ट्रेनिंग) प्रशिक्षण के लिए बजट आवंटन के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी। प्रोन्नत वेतनमान के लिए ब्लॉक स्तर पर लंबित कार्यवाही को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

48 जीपीएफ पत्रावलियां भुगतान के लिए भेजी गईं

वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्रा ने बताया कि 48 जीपीएफ (गर्वनमेंट प्रोविडेंट फंड) पत्रावलियां भुगतान के लिए भेजी जा चुकी हैं। पेंशन पत्रावलियों में जो आपत्तियां आई हैं, उनका संशोधन बीआरसी स्तर पर किया जा रहा है। एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) फाइलों का संशोधन भी पूरा हो चुका है और नई पत्रावलियां प्राण आवंटन के लिए भेजी जाएंगी। नोशनल वेतन वृद्धि की पत्रावलियों को भी जल्द निपटाया जाएगा।

इस बैठक में शिक्षक संघ के विकास क्षेत्रों के अध्यक्ष रणवीर सिंह, के के सिंह, दीपेन्द्र सिंह, वेद प्रताप सिंह, अरुण वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी बात रखी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *