Rajasthan Kota NEET PG exam will be held in one shift, not two shifts Supreme Court order National Examination Board Supreme Court pending petition Expert Parijat Mishra | दो नहीं एक ही शिफ्ट मे होगी नीट पीजी 2025: 15 जून को होगी परीक्षा,तकरीबन 74306 सीट्स पर ढाई लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल – Kota News

Actionpunjab
3 Min Read



सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पीजी 2025 की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया है कि स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता- सह- प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025 पहले से नियोजित

.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित है, तथा पूर्व मे यह दो शिफ्ट मे संचालित होनी थी। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से अब ये परीक्षा एक ही शिफ्ट मे कराई जाएगी।

गौरतलब है कि गत वर्ष नीट पीजी 2024 परीक्षा भी दो शिफ्ट मे संचालित हुई थी तथा मेरिट लिस्ट बनाने के लिए नॉर्मलाइजेशन फार्मूले का प्रयोग किया गया था। कैंडिडेट्स ने उस समय भी यह तर्क दिया था कि एक शिफ्ट का पेपर दूसरी शिफ्ट से भिन्न था। अतः नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से कैंडिडेट्स के स्कोर एवं रैंक मे फर्क आ गया था जो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के वन नेशन वन एग्जाम की बात का उल्लंघन करती है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया, “हम राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करने का निर्देश देते हैं। यदि प्रतिवादियों को लगता है कि 15 जून तक व्यवस्था नहीं की जा सकती है तो वे समय विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पारिजात मिश्रा ने बताया कि चूंकि परीक्षा ऑनलाइन मोड मे संचालित होती है अतः राष्ठ्रीय परीक्षा बोर्ड को परीक्षा केंद्र / कंप्यूटर सेंटर्स कि व्यवस्था करने मे थोड़ा समय भी लग सकता है क्योंकि पहले सभी व्यवस्थाएं दो शिफ्ट के अनुसार नियोजित थी ऐसी भी संभावना है कि परीक्षा तिथि कुछ समय आगे भी बढ़़ सकती है। राष्ठ्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा संचालित इस वर्ष नीट पीजी 2025 परीक्षा मे तकरीबन ढाई लाख कैंडिडेट्स के शामिल होने कि संभावना है,इस प्रवेश परीक्षा कि रैंक्स से भारत भर में स्थित सरकारी और निजी/डीम्ड संस्थानों सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस तथा पी जी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मे प्रवेश के लिए किया जाता है। उक्त कोर्सेज मे तकरीबन 74306 सीट्स है जो नीट पीजी 2025 परीक्षा की रैंक्स से सेंट्रल तथा स्टेट काउंसलिंग द्वारा अलॉट की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *