| कानपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/अपराध एस.एम. कासिम आबिदी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक करने का वादा किया।
पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण को तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान से बचाने की भी शपथ ली। यह कार्यक्रम तंबाकू की रोकथाम और समाज में स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।