![]()
फाजिल्का जिले के मोहल्ले में बेवजह लोगों को परेशान करने और महिलाओं व लड़कियों को देख गलत इशारे करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है l पुलिस का कहना है कि शहर के कई मोहल्लों से इसके खिलाफ शिकायतें आ रही थी l जिसे पकड़ लिया गया है l इसे कोर्ट
.
बेवजह मोहल्लों में जाकर करता था तंग
जानकारी देते हुए सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि जसविंदर सिंह नाम का युवक फाजिल्का शहर में बेवजह मोहल्लों में जाकर लोगों को परेशान कर रहा था l लोगों के घरों में झांकता था और महिलाओं व लड़कियों को देख गलत इशारे करता था, जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थी l शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले पर कार्यवाही करते हुए इसे पकड़ हवालात में बंद कर दिया है l
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया है l और उन्हें शक है कि यह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है l जिस पर पुलिस द्वारा इसे काबू कर लिया गया है और इसे अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है l पकड़े गए युवक से एक बाइक भी मिली है, जो उसका खुद की बताई जा रही है l फिलहाल मामले जांच जारी है l