Rajasthan Mock Drill 2025 Live Video Update; Jaisalmer Bikaner Barmer | India Pakistan Border | राजस्थान में ब्लैकआउट, घरों-दुकानों की लाइट बंद रही: सड़क पर गाड़ियां रुकी; झालावाड़ में मॉक ड्रिल के दौरान मधुमक्खियों का हमला – Jaipur News

Actionpunjab
9 Min Read

राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश में रात 8 बजे से लेकर अलग-अलग समय पर ब्लैकआउट किया गया। अलग-अलग शहरों में 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखी।

.

सड़कों पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार भी थोड़ी देर रुक गई। लोगों ने हेडलाइट बंद कर गाड़ियां सड़क पर रोक दी। ब्लैकआउट के दौरान कहीं पूरी तरह अंधेरा रहा तो कहीं एक तय एरिया को छोड़कर पूरे शहर में रोशनी नजर आई।

जयपुर में रात 8.15 बजे से 8.30 बजे तक खातीपुरा रोड से लेकर हसनपुरा तक ब्लैकआउट किया गया। ब्लैकआउट से पहले पुलिस की टीम ने कॉलोनियों में लोगों को सूचित किया। अजमेर में 8 बजे से 8.30 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान सड़कों पर जलने वाली सरकारी लाइटों को बंद कर दिया गया। लोगों ने घरों की लाइटें बंद रखी। बाड़मेर में ब्लैकआउट के दौरान मार्केट बंद करवाया गया।

देखिए राजस्थान में ब्लैकआउट की तस्वीरें…

झालावाड़ में मधुमक्खियों ने किया हमला, कलेक्टर-एसपी ने भागकर जान बचाई इससे पहले ऑपरेशन शील्ड के तहत हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। झालावाड़ में कालीसिंध बांध पर मॉक ड्रिल के दौरान ड्रोन अटैक की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इस दौरान मौके पर एक वास्तविक आपात स्थिति बन गई। दरअसल, बांध पर मौजूद कलेक्टर-एसपी समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी अधिकारियों ने भागकर जान बचाई।

जयपुर में आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन और मिसाइल अटैक की मॉक ड्रिल जयपुर के खातीपुरा रोड स्थित सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर रियल टाइम मॉक ड्रिल हुई। यह मॉक ड्रिल आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन हमले और मिसाइल हमले की थी। कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने बताया- हमले की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। पता लगा कि 9 ग्रामीण इस मैदान से गुजर रहे थे। इस दौरान हमले में 1 की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

मॉक ड्रिल के दौरान छत पर फंसे लोगों को बचाने की भी रिहर्सल की गई। इस दौरान लोगों ने छत पर चढ़कर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इसके बाद क्रेन की मदद से लोगों की जान बचाई गई। मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट ने भी भूमिका निभाई।

सीकर के कल्याण मेडिकल कॉलेज में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल हुई। यहां चार धमाके हुए। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक छोटी बच्ची डर गई, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला। धमाके के बाद कई लोग 5वीं मंजिल पर फंस गए थे, जिनको रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया।

देखिए राजस्थान के शहरों में मॉक ड्रिल की तस्वीरें…

जयपुर के खातीपुरा रोड स्थित सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर रियल टाइम मॉक ड्रिल हुई। यह मॉक ड्रिल आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन हमले और मिसाइल हमले की थी।

सीकर के कल्याण मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल हुई। यहां पर चार धमाके हुए। हमले के बाद 5वीं मंजिल पर फंसे लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया।

कोटपूतली-बहरोड जिले में नीमराना में हीरो प्लांट पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। प्लांट की बिल्डिंग पर फंसे लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया गया।

बारां जिले के कवाई में अडानी पावर प्लांट में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। हमले के बाद राहत एवं बचाव एजेंसियों ने घायलों को सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।

झालावाड़ में कालीसिंध बांध पर ड्रोन अटैक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान मौके पर एक वास्तविक आपात स्थिति बन गई। अधिकारियों और कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

सवाई माधोपुर में मानटाउन गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकाला।

नागौर में जलदाय विभाग के गोगेलाव हेडवर्क्स पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल हुई। हमले के बाद क्लोरीन प्लांट में रिसाव की सूचना पर राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।

बालोतरा में हीरामणि कपड़ा फैक्ट्री में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल की गई। हमले की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री परिसर को चारों ओर से घेर लिया।

बांसवाड़ा में कागदी डैम पर ड्रोन अटैक की मॉक ड्रिल हुई। यहां ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए, जिनको बचाव दलों ने अस्पताल पहुंचाया।

बाड़मेर में उत्तरलाई एयरबेस के आवासीय इलाके में ड्रोन हमले की मॉक ड्रिल की गई। हमले की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

भीलवाड़ा में रिलायंस मॉल पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल हुई। ड्रोन हमले से आग लगी तो फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर उसे बुझाया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर बाहर निकाला।

बीकानेर के सीमा सड़क संगठन में हवाई हमले की मॉक ड्रिल हुई। यहां चेतक के जवानों के साथ ही 20 लोगों के फंसे होने की खबर मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दौसा में होमगार्ड ऑफिस में बम ब्लास्ट की मॉक ड्रिल की गई। बचाव टीमों ने घायलों को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।

धौलपुर में पुराना अस्पताल परिसर में हवाई हमले का मॉक ड्रिल हुई। अस्पताल परिसर में एक के बाद एक कई धमाके हुए थे। पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

ऑपरेशन शील्ड के तहत डूंगरपुर में मॉकड्रिल की गई। गेपसागर की पाल पर शाम 4 बजे मिसाइल अटैक में 20 लोगों के घायल होने की खबर ने सबको हिला दिया।

जालोर में रेलवे स्टेशन पर आतंकवादियों की बमबारी की मॉक ड्रिल हुई। यहां 30 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

झुंझुनूं में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और वॉलंटियर्स ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

करौली के गवर्नमेंट कॉलेज में हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। हवाई हमले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल, अग्निशमन विभाग और चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची।

पाली में जोधपुर हाईवे पर नायरा डिपो में हवाई हमले की मॉक ड्रिल हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर लगी आग पर काबू पाया।

कोटा में रेलवे स्टेशन के पास हल्दीघाटी स्थित आर्मी एरिया में ड्रोन से हमले के दौरान की मॉक ड्रिल की गई। हवाई हमले के 7 से 8 मिनट में पुलिस-प्रशासन की टीमें आर्मी इलाके में पहुंच गई।

खैरथल-तिजारा में भी युद्ध की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान घायलों को लेने पहुंची एंबुलेंस।

डीग तहसील कार्यालय में हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। शाम 6 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि हवाई हमला हो गया है। इसके बाद प्रशासन तुरंत एक्शन में आया।

द्ध जैसी स्थिति में आपात स्थितियों को परखने के लिए प्रतापगढ़ में भी मॉक ड्रिल की गई। गौतमेश्वर मंदिर में एयर स्ट्राइक की सूचना पर प्रशासन यहां पहुंचा और घायलों और पुजारी को बाहर निकाला।

मॉक ड्रिल की पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखिए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *