- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Monsoon । Manipur Flood MP UP Rajasthan Rain Himachal Rainfall
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो गया।
तीन राज्यों में दो दिन में 26 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। असम में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 16 मौतें हुईं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं।
हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।


राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव में पानी भर गया।






अन्य राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान के 14 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: धौलपुर-अलवर-सीकर में बरसात

राजस्थान के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 से 4 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, बारां में आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दी। दूसरी तरफ श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ में गर्मी तेज हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
MP में मई में बारिश के रिकॉर्ड टूटे: इंदौर में 139 साल में सबसे ज्यादा बरसात

पूरे मई महीने में मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 53 जिले भीग गए। इंदौर में 139 साल में सबसे ज्यादा 4.6 इंच पानी गिरा। वहीं, उज्जैन में सबसे ज्यादा बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार के 13 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट: 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 13 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 25 जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बिहार में मानसून की एंट्री 13 से 15 जून के बीच हो सकती है। पिछली बार की तुलना में इस साल अधिक बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब: एक दिन भी नहीं चली लू, आगे भी अलर्ट नहीं; आज 6 जिलों में बारिश के आसार

जून की शुरुआत हो गई है। नौतपा के 6 दिन गुजर चुके हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बार-बार एक्टिव होने और आंधी-तूफान के कारण बार-बार तापमान भी लगातार गिरता रहा है। आज 6 जिलों में बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश का यलो-अलर्ट: अगले 5 दिन तक गर्मी बढ़ेगी

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार हाे रही बारिश आज से धीमी पड़ सकती है। अगले 5 दिन गर्मी बढ़ेगी। औसतन तापमान में 2-4 डिग्री वृद्धि हो सकती है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में मेरठ-प्रयागराज में तेज आंधी

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 Km प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार सुबह लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
झारखंड में आज छाएंगे बादल; कल से मौसम साफ होगा, 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा झारखंड में चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब खत्म होने वाला है। आज से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। प्रदेश का पारा 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम की ऐसी स्थिति अगले एक से दो दिन रहने वाली है। इसके बाद एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…