Punjab-Ludhiana-By-Election-AI-Battle-Sanjeev Arora-VS-Congress-Bharat-Bhushan-Ashu-News-Update | लुधियाना उपचुनाव में AI जंग: रेस्लिंग में आशु को पटक रहे अरोड़ा,गीत में कहा-कम्म है पहचान साड्डी बहुता नहीं बोलीदा – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


लुधियाना में हलका पश्चमी में उप-चुनाव दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की सोशल मीडिया द्वारा तैयार किया गया वीडियो जिसमें आशु को रेस्लिंग रिंग में पीट रहे संजीव अरोड़ा।

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार एक-दूसरे को अलग-अलग तरीके से निशाने पर ले रहे है। हलका पश्चमी में कांग्रेस प्रत्याशी आशु और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा में AI जंग तेज हो गई है।

.

आशु की सोशल मीडिया टीम संजीव अरोड़ा की फोटो पर अलग-अलग तरह के गीत बनाकर वायरल कर रहे है तो अब संजीव अरोड़ा की सोशल मीडिया टीम ने AI का सहारा ले लिया है।

अरोड़ा की टीम ने आशु को रेस्लिंग रिंग में पीटते दिखाया

अरोड़ा की टीम ने AI की मदद से एक वीडियो बना दिया है रेसलिंग के अखाड़े में अरोड़ा आशु को पीटते दिखाए गए है। इस तरह की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद आप और कांग्रेस में सोशल मीडिया वॉर तलख्ती के मोड पर पहुंच गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी को रेस्लिंग रिंग में पटकते आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा।

कांग्रेस प्रत्याशी को रेस्लिंग रिंग में पटकते आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा।

AI द्वारा तैयार की गई इस वीडियो में रेस्लिंग कर रहे दोनों नेताओं पर गित लगाया है-कम्म है पहचान साड्डी बहुता नहीं बोलिदा, आशु वरगे चोरां नू,बहुता नहीं गोरिदा, जेल विच बंद ते घोटालियां दे केस च,तुसी कित्थो भज्ज लवोंगे कम्म वाली रेस च,तुर दे आं इक्कल्ले हिस्सा नहीं टोली दा, कम्म है पहचान साड्डी बहुतां नहीं बोलिदा।

कांग्रेस ने आशु, AAP ने संजीव अरोड़ा पर खेला दाव

हलका पश्चिम से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत के बाद पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे थे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाने में जुटे हैं, क्योंकि हलका पश्चिम में अधिकतर कारोबारी ही रहते हैं।

वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे।

AI द्वारा तैयार वीडियो जिसमें आशु के को रेस्लिंग रिंग में पटकते संजीव अरोड़ा और चेहरे में मुक्का मारते नजर आ रहे।

AI द्वारा तैयार वीडियो जिसमें आशु के को रेस्लिंग रिंग में पटकते संजीव अरोड़ा और चेहरे में मुक्का मारते नजर आ रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *