Poster of Diljit Dosanjh’s ‘Sardarji 3’ released | दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ का पोस्टर रिलीज: घूंघट वाली महिलाओं के बीच दिखे एक्टर, फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं हानिया आमिर

Actionpunjab
3 Min Read


36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में दिलजीत एक जबरदस्त स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जहां उनके आसपास कई महिलाएं घूंघट में दिख रही हैं।

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर कैप्शन लिखा, “इस बार डर, प्यार और हंसी तीनों का तड़का लेकर आ रहे हैं जग्गी जी!” दिलजीत ने ये भी लिखा, “सरदार जी वापस आ गया है, तीन गुना मस्ती के साथ।”

फिल्म में नीरू बाजवा निभा रही हैं अहम भूमिका फिल्म में नीरू बाजवा और मानव विज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि पहली ‘सरदार जी’ फिल्म 2015 में आई थी, जिसे रोहित जुगराज ने डायरेक्ट किया था। 2016 में इसका सीक्वल आया था। जिसको भी रोहित जुगराज ने डायरेक्ट किया था। वहीं, ‘सरदार जी 2’ को धीरज रतन ने लिखा और व्हाइट हिल प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। ‘सरदार जी’ 24 जून 2016 को रिलीज हुई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, मोनिका गिल और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस बार यानी तीसरी फिल्म को अमर हुंदल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होगी।

हानिया आमिर के फिल्म में होने की चर्चा थी गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म हानिया आमिर को लेकर चर्चा में थी। बताया जा रहा था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। दिलजीत और हानिया की जोड़ी की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिपोर्ट्स थीं कि हानिया को फिल्म से हटा दिया गया। कहा गया कि उनके सीन्स को किसी और एक्ट्रेस के साथ दोबारा शूट किया जाएगा। हालांकि, इस पर ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया।

वहीं, अक्टूबर 2024 में लंदन में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का फैनगर्ल मोमेंट देखने को मिला था। दिलजीत ने उन्हें स्टेज पर बुलाया और हानिया ने उस पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थीं। उन्होंने इसे “जादुई रात” बताया और दिलजीत की तारीफ में लिखा था, “एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?” इस इवेंट में हानिया अपने दोस्तों के साथ थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *