Straw contractor dies in collision between two bikes | दो बाइकों की टक्कर में भूसा ठेकेदार की मौत: शाहजहांपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हरदोई से घर लौटते समय हादसा – Shahjahanpur News

Actionpunjab
1 Min Read


शाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर में भूसा ठेकेदार की मौत। - Dainik Bhaskar

शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर में भूसा ठेकेदार की मौत।

शाहजहांपुर में हरदोई बाइपास पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिस्रीपुर निवासी प्रकाश कनौजिया (45) के रूप में हुई है।

प्रकाश भूसे की ठेकेदारी कर अपनी पत्नी और पांच बच्चों का पालन-पोषण करते थे। वह दो दिन पहले किसी काम से बाइक से हरदोई के शाहबाद गए थे। वापस लौटते समय हरदोई बाइपास के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रकाश को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *