भाजपा से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर।
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार सुर्खियों में हैं। अब डीसीपी देहात जोन को लिखे पत्र में कहा है कि 7 जून को बकरीद का त्यौहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
.
हम हर धर्म एवं उसकी मान्यताओं का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन लोनी नगरपालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी डीके राय के सर्वे के अनुसार एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस के अंतर्गत आच्छादित है। ऑर्डिनेंस के तहत लोनी में जानवरों के कटाव, मीट की दुकान, कट्टी घरों का संचालन व हड्डी एकत्र करना प्रतिबंधित है और ऐसा करना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।
लोनी में गिर चुका है एयरफोर्स का विमान
भाजपा विधायक ने आगे कहा कहा- पूर्व में लोनी में आईएएफ का लड़ाकू विमान भी गिर चुका है। इसके अतिरिक्त लोनी में हमारे कार्यकर्ताओं ने सूचना दी है कि बड़े पैमाने पर लोनी में पशुओं का कटान किये जाने की सूचना है।

भाजपा विधायक द्वारा लिखा गया पत्र।
ऐसे में कुछ लोग संवेदनशील लोनी के माहौल को बिगाड़ने के लिए गौवंशों की हत्या भी कर सकते है। वहीं पशुधन अधिनियम, 1960 के तहत भी जीव हत्या करना अपराध है। मैंने मुस्लिम समाज के भाइयों से भी अपील कि है कि प्रगतिवादी सोच का हिस्सा बनते हुए पूर्व की तरह जिसमें लोनी हित में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा इको फ्रेंडली ईद मनाई गई थी, और सांकेतिक तौर पर केक का बकरा काटकर ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। जिसकी काफी प्रशंसा भी हुई थी।
किसी जीव की हत्या न की जाए
भाजपा विधायक ने पत्र में आगे लिखा – प्रशासन की मदद के लिए हमारे कार्यकर्ता भी ड्रोन इतियादी से निगरानी करेंगे। विधायक ने इसे गम्भीर विषयक बताते हुए लोनी में एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस का अक्षरशः पालन व गौवंशों व अन्य किसी जीव की हत्या न हो, यह सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिससे लोनी में अमन-शांति और सद्भाव कायम रह सकें।