Karnal Youth Died Dairy Current Shock News Update | करनाल में डेयरी पर युवक की मौत: परिजन बोले- करंट लगाकर मार डाला, सुबह पहुंचे पर पता चला – Gharaunda News

Actionpunjab
2 Min Read



मृतक साहिल के परिजन जानकारी देते हुए।

करनाल में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गांव की ही एक दूध की डेयरी पर कई सालों से काम कर रहा था। घटना उस समय हुई जब डेयरी मालिक का पूरा परिवार सफीदों गया हुआ था और युवक अकेला था। जब मृतक का चचेरा भाई डेयरी पर पहुंचा तो वह जमीन पर पड़

.

आशंका है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गोंदर गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल थी और वह अविवाहित था। साहिल डेयरी पर लंबे समय से काम कर रहा था। सोमवार सुबह जब उसका चचेरा भाई अंकित डेयरी पर पहुंचा तो उसने देखा कि साहिल जमीन पर पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है।

डेयरी में कोई और मौजूद नहीं था अंकित ने बताया कि साहिल का शरीर पूरी तरह से अकड़ा हुआ था जिससे लगता है कि उसे बिजली का करंट लगा है। उस समय डेयरी में कोई और मौजूद नहीं था, डेयरी मालिक और उनका परिवार सफीदों गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि साहिल की डेयरी में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस करंट लगने से मौत की आशंका मान रही है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *