Gurgaon Sohna Flyover Accident: 6 Injured in Creta-Tractor Crash Near Ghumandaj Toll | गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: क्रेटा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक समेत छह लोग जख्मी – gurugram News

Actionpunjab
2 Min Read



गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड रोड पर दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार।

गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर घामडोज टोल के पास आधी रात को एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। यह घटना देर रात करीब 12 बजे की है। हादसे में क्रेटा गाड़ी में सवार एक व्यक्ति और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पां

.

सभी घायलों को तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर ट्रैफिक को सुचारू किया।

क्रेटा ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर चल रही थी।इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार से आई क्रेटा ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

क्रेन की मदद से हटाए वाहन

सोहना एलिवेटेड रोड व्यस्त मार्ग है और 24 घंटे ट्रैफिक का दबाव रहता है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *