Dhanashree Verma opens up about facing trolling after divorce from Yuzvendra Chahal | चहल से तलाक पर मिली आलोचनाओं पर धनश्री वर्मा बोलीं: लोग सच्चाई से कोसों दूर हैं, किसी को नीचा दिखाना मेरी फितरत नहीं है

Actionpunjab
3 Min Read


50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनश्री वर्मा को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर पहली बार रिएक्शन देते हुए धनश्री ने कहा कि वह झूठी बातों पर ध्यान नहीं देतीं। कहा कि वह इन सब बातों की बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं और लोगों के सामने खुद को अच्छे तरीके से पेश करने की कोशिश कर रही हैं।

ई टाइम्स से बातचीत में धनश्री वर्मा ने कहा, लोग सच्चाई से कोसों दूर हैं। मैं इन बातों पर सफाई नहीं देती क्योंकि मुझे अपनी परवरिश और संस्कारों पर पूरा भरोसा है। मैं हमेशा गरिमा और शालीनता बनाए रखने में विश्वास करती हूं। दूसरों को नीचा दिखाना कभी मेरा तरीका नहीं रहा और मेरा मानना है कि इससे किसी को जीवन में आगे बढ़ने में मदद नहीं मिलती।

धनश्री ने कहा, मैं अपने काम में ही लगी रहती हूं और मेरी नीयत हमेशा अच्छी रही है। आत्मविकास, खुद से प्यार करना और अनुशासन ही मेरी जिंदगी में सबसे जरूरी बातें रही हैं। मुझे भरोसा है कि एक दिन उनकी सच्चाई खुद सबके सामने आ जाएगी।

जब धनश्री से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार को एक मौका देना चाहेंगी, तो धनश्री ने माना कि वह इस सोच के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन फिलहाल उनके लिए उनका करियर सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘प्यार की बात करें तो ऐसी चीजें प्लान नहीं की जातीं और अगर नसीब में अच्छा लिखा है, तो क्यों नहीं कौन प्यार नहीं चाहता अपनी जिंदगी में?

तलाक का ठहराया गया जिम्मेदार

बता दें, चहल से तलाक के बाद धनश्री को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें इस रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। वहीं, चहल का नाम इन दिनों आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से ही उनके बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।

जल्द तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी धनश्री

बात दें, धनश्री धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। हाल ही में वह राजकुमार राव की फिल्म भूल चुक माफ के गाने टिंग लिंग सजना में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म आकाशं दाटी वस्तावा से अपना तेलुगु डेब्यू भी करने जा रही हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *