National President JP Nadda participated Tiranga Yatra Solan Himachal BJP core group meeting | जेपी नड्डा सोलन में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल: खुली जीप में सवार होकर किया लोगों का अभिवादन; कोर-ग्रुप की लेंगे मीटिंग – Solan News

Actionpunjab
2 Min Read


सोलन के मॉल रोड पर तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए जेपी नड्डा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश के सोलन पहुंचे। नड्डा यहां पर मॉल रोड पर निकाली बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसमें खूब भीड़ उमड़ी। नड्डा ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अ

.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने जिस तरह की जवाबी कार्रवाई की और शौर्य दिखाया है, उसे गांव -गांव तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने चारों संसदीय क्षेत्रों के अलावा 17 ब्लॉक स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली है। इसी क्रम में आज सोलन में भी यह यात्रा निकाली गई।

सोलन के मॉल रोड पर तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता

सोलन के मॉल रोड पर तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता

सोलन में कोर ग्रुप मीटिंग लेंगे नड्डा

तिरंगा यात्रा के बाद सोलन में ही भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक रखी गई है। नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली कोर ग्रुप मीटिंग में प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। खासकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बीजेपी सुक्खू सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हो सकती है चर्चा

सूत्र बताते हैं कि आज की मीटिंग में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि बीजेपी हाईकमान 5 महीने से नए अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पाया है। बीजेपी ने 25 दिसंबर तक 2024 तक नया अध्यक्ष बनाने का दावा किया था। मगर अब तक अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं की गई। यह मामला आज कोर ग्रुप में उठ सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *