Haryana two masked men fire shots outside mobile shop drop ransom note | Karnal News | करनाल में मोबाइल शॉप पर फायरिंग: दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में फेंकी पर्ची, दो राउंड फायर किए, बाइक पर सवार होकर आए – Gharaunda News

Actionpunjab
2 Min Read


करनाल के चार चमन इलाके में बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने एक मोबाइल शॉप के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। दोनों युवकों के पास अलग-अलग पिस्टल थीं। एक युवक ने बाइक पर बैठे-बैठे फायर की, जबकि दूसरे ने उतरकर दुकान के बाहर गोलियां चलाई।

.

उन्होंने दुकान का दरवाजा खोलकर एक पर्ची भी अंदर फेंकी। तीसरी गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन पिस्टल काम नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार सहमे हुए नजर आए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना स्थल पर पड़ा गोली का खोल।

घटना स्थल पर पड़ा गोली का खोल।

दुकान में फेंकी पर्ची

घटना नागपाल मोबाइल शॉप के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शी गुरुजी मोबाइल शॉप के मालिक ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्टल निकाली। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और दुकान के सामने हवाई फायर कर दिए। बाइक चालक भी वहीं बैठे-बैठे फायर करता रहा।

नीचे उतरे युवक ने दुकान का दरवाजा खोला और अंदर एक पर्ची फेंकी। इसके बाद वह दोबारा बाइक पर चढ़ा। उसी दौरान उसने दुकान के शीशे पर तीसरी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

मोबाइल मार्केट प्रधान को मिली कॉल

मोबाइल मार्केट के प्रधान को पीड़ित संदीप नागपाल ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि फायरिंग के साथ एक पर्ची भी छोड़ी गई है। पर्ची में क्या लिखा है, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसमें फिरौती की डिमांड होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *